विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब प्रमोशनल इवेंट के बीच पॉपकॉर्न खाने लगीं अमायरा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 12 Apr 2015 03:43 PM (IST)

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी नई फिल्‍म 'मिस्‍टर एक्‍स' की वजह से चर्चा में हैं और वह इसके प्रमाेशन में काफी व्‍यस्‍त हैं। मगर ऐसे ही एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान वो 'पॉपकॉर्न' की वजह से अजोबो-गरीब स्थिति में फंस गए और वो भी अपनी इस फिल्‍म की हीरोइन अमायरा

News Article Hero Image

मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी नई फिल्म 'मिस्टर एक्स' की वजह से चर्चा में हैं और वह इसके प्रमाेशन में काफी व्यस्त हैं। मगर ऐसे ही एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान वो 'पॉपकॉर्न' की वजह से अजोबो-गरीब स्थिति में फंस गए और वो भी अपनी इस फिल्म की हीरोइन अमायरा दस्तुर और फिल्मकार विक्रम भट्ट के बीच!

अनिल ने मलेशिया में सोनम के लिए मांगी विश

चलिए बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या हाे गया इस प्रमोशनल इवेंट में। दरअसल, इस इवेंट के दौरान विक्रम के हाथों में पॉपकॉर्न था और वो खाने में बिजी थे। अब जब पॉपकॉर्न सामने हो तो भला कोई खुद को कैसे रोक सकता है। ऐसे में अमायरा भी खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने पॉपकॉर्न की तरफ हाथ बढ़ा दिए।

जानें, श्रद्धा कपूर का आदित्य रॉय के साथ क्या है रिश्ता

इस दौरान इमरान दोनों के बीच अजीब स्थिति में फंस गए। उन्हें लगा कि ये क्या हो रहा है यहां। यह स्थिति कैमरे में भी कैद हो गई, जिसमें अमायरा पॉपकॉर्न की तरफ हाथ बढ़ाती नजर आ रही हैं और विक्रम के मुंह में बस पॉपकॉर्न जाने ही वाला है और इन दोनों के बीच इमरान का चेहरा देखने लायक है।