Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें कोई तीसरा व्यक्ति... Mouni Roy से तलाक की वजह पर सूरज नांबियर का आया पहला रिएक्शन

    Updated: Mon, 18 May 2026 01:46 PM (IST)

    मौनी रॉय से तलाक के बाद अब उनके एक्स हसबैंड सूरज नांबियर की तरफ से पहला रिएक्शन सामने आया है। ...और पढ़ें

    सूरज नांबियर और मौनी रॉय (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    सूरज नांबियर और मौनी रॉय (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. सूरज नांबियर ने दी पहली प्रतिक्रिया

    2. मौनी रॉय से तलाक की बताई वजह

    3. 4 साल पहले हुई थी दोनों की शादी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक एक्ट्रेस अपनी खास पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री मौनी रॉय का नाम इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। 4 साल की शादी के बाद मौनी ने हाल ही में अपने पति सूरज नांबियर से अलग होने का फैसला लिया है और सोशल मीडिया पर तलाक का एलान किया। 

    इस बीच मौनी से अलग होने के बाद पहली बार सूरज नांबियर का रिएक्शन सामने आया है। जिसमें उन्होंने एक दूसरे से तलाक लेने की वजह के साथ-साथ एलिमनी जैसे तमाम मसलों पर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि सूरज ने क्या कहा है-

    मौनी रॉय से तलाक पर बोले सूरज नांबियर

    साल 2022 में सूरज नांबियर और मौनी रॉय ने एक दूसरे को अपना हमसफर बनाया। लेकिन बीते हफ्ते एक दूसरे ने सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया और बाद में इनके अलगाव की खबरें आने लगीं। जिसको मद्देनजर रखते हुए मौनी ने इंस्टाग्राम पर सूरज संग तलाक की आधिकारिक घोषणा करते हुए शादी टूटने की जानकारी दी।

    यह भी पढ़ें- Mouni Roy से शादी के लिए तैयार नहीं थे सूरज नाम्बियार, बोले- 'मैं नहीं चाहता था... '

    suraj nambiar

    इस बीच किसी तीसरे शख्स और एलिमनी के चलते मौनी को ट्रोल भी किया गया, जिस पर अब सूरज नांबियर की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है, उन्होंने इंस्टा स्टोरी के जरिए बताया है-

    mouni roy

    मेरे और मौनी के अलग होने को लेकर हाल ही में जो खबरें आई हैं, वे पूरी तरह से बेबुनियाद है। उन खबरों बहुत ही खराब तरीके से पेश किया गया है और पूरी तरह से गलत इरादे से फैलाई गई हैं। मैं एक बार और हमेशा के लिए सारी बातें साफ कर देना चाहता हूं। कोई एलिमनी नहीं है, कोई झगड़ा नहीं है, इसके पीछे की वजह कोई तीसरा व्यक्ति भी नहीं है।

    खबरें और भी

    मौनी और मैंने आपसी सहमति से एक-दूसरे का पूरा सम्मान करते हुए और एक-दूसरे की भलाई का पूरा ध्यान रखते हुए अलग होने का फैसला किया। यही सच है, बाकी जो कुछ भी बताया जा रहा है, वह सब मनगढ़ंत कहानी है, और कुछ मामलों में तो यह जान-बूझकर दो लोगों को बदनाम करने की कोशिश है, जिन्होंने बस यही चाहा है कि उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए।

    तलाक के बाद पहली बार स्पॉट हुईं मौनी

    सूरज नांबियर से तलाक के बाद मौनी रॉय को पहली पब्लिकली स्पॉट किया गया है। उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया है, जिसमें वह काफी जल्दबाजी में नजर आईं और पैपराजी के कैमरे से बचते दिखीं। 

    यह भी पढ़ें- अलग होने के बाद Mouni Roy ने किया पति Suraj Nambiar से पैचअप! चार साल की शादी तोड़कर भी नहीं टूटा रिश्ता?