Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 में पाकिस्तानी पीएम से प्रेरित किरदार बटोर रहा खूब तालियां, ये 'मशहूर' एक्टर बना नवाब शफीक

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 06:38 PM (GMT+05:30)

    'धुरंधर द रिवेंज' Dhurandhar The Revenge में कई किरदार आपको सरप्राइज देते हैं, इनमें से एक है पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ से प्रेरित किरदार। ...और पढ़ें

    'धुरंधर 2' में कौन बने हैं नवाज शफीक?

    'धुरंधर 2' में कौन बने हैं नवाज शफीक?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर: द रिवेंज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अपनी पिछली फिल्म की तरह ही, इस फिल्म की कास्टिंग को भी दर्शकों से काफी तारीफ मिल रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, और दर्शकों में इस बात को लेकर काफी उत्सुकता है कि फिल्म में 'रील लाइफ' किस तरह 'रियल लाइफ' को दर्शाएगी, क्योंकि यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुई घटनाओं से 'प्रेरित' है।

    किसने निभाया नवाज शफीक का किरदार?

    धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) में कई किरदार सरप्राइज देते हैं। इनमें से एक है पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) से प्रेरित एक किरदार है, जिसका नाम नवाब शफीक है, और इस किरदार को एक्टर मशहूर अमरोही (Mashhoor Amrohi) निभा रहे हैं।

    dhurandhar 2 (10)


    यह भी पढ़ें- अमेरिकी सिंगर ने 36 साल पुराने बॉलीवुड गाने में फूंकी जान, Dhurandhar 2 में रैप से तहलका मचाने वाली कौन हैं Qveen Herby?

    मशहूर ने पढ़े थे अर्जुन रामपाल के डायलॉग

    एक नए इंटरव्यू में, मशहूर ने बताया कि जब उन्हें पहली बार ऑडिशन के लिए बुलाया गया था, तो उन्होंने मेजर इकबाल के किरदार के डायलॉग पढ़े थे, जिसे बाद में अर्जुन रामपाल ने निभाया। मशहूर ने डायरेक्टर आदित्य धर के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की और बताया कि डायरेक्टर इस फिल्म को बनाने के अपने मकसद को लेकर बहुत साफ थे।

    dhurandhar 2 (11)

    नवाब शफीक के लिए नहीं दिया ऑडिशन

    मशहूर ने बताया, 'मैंने नवाब शफीक के रोल के लिए ऑडिशन नहीं दिया। जब मैंने आदित्य से पूछा कि मुझे क्यों चुना इस रोल के लिए तो उन्होंने कहा, ' तुम एक कलाकार हो'। मैं इस बात पर बहुत खुश हुआ'।

    खबरें और भी

    'धुरंधर 2' के बारे में

    'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई और एक ही दिन में इसने बॉक्स ऑफिस पर आंधी ला दी। फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

    यह भी पढ़ें- साउथ सुपरस्टार्स के दिमाग से नहीं जा रहा 'हमजा' का एक्शन, Dhurandhar 2 मुरीद हुए ये दिग्गज एक्टर्स