विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब एक्टिंग भी करना चाहती हैं ये ग्लैमरस फैशन डिजाइनर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 29 Mar 2016 04:54 PM (IST)

फैशन डिजाइनर के क्षेत्र में पहचान बना चुकीं मसाबा गुप्ता अब फिल्मों में भी नजर आना चाहती हैं। हाल ही में उन्होंने 'फैंटम' के निर्माता मधु मंटेना से शादी की है।

News Article Hero Image

मुंबई। फैशन डिजाइनर के क्षेत्र में पहचान बना चुकीं मसाबा गुप्ता अब फिल्मों में भी नजर आना चाहती हैं। हाल ही में 'फैंटम' के निर्माता मधु मंटेना से शादी करने वालीं 27 वर्षीय इस डिजाइनर का कहना है कि फिलहाल वह कुछ छोटी भूमिकाओं में हाथ आजमा सकती हैं।

नेहा धूपिया ने भूटान में माउंटेन बाइकिंग का लिया मजा

फिल्मों में अभिनय के बारे में पूछने पर मसाबा ने कहा, 'अगर बड़ी भूमिका नहीं मिलती है तो वह मेहमान कलाकार बन सकती हैं।' उन्होंने कहा कि वह अपने पति के कामकाज में बिल्कुल भी हस्तक्षेप नहीं करती हैं। उनकी शादी में शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी शामिल हुई थीं और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

'तुम बिन' का भी बन रहा सीक्वल, स्टार कास्ट का हुआ खुलासा

फिलहाल वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विव रिच‌र्ड्स और अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा इस समय एक फैशन शो की तैयारी कर रही हैं। उनकी खातिर इसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटी रैंप पर उतरेंगे। हालांकि उन्होंने किसी के नाम का जिक्र नहीं किया।