Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mardaani 3 Advance Booking: क्‍या Border 2 को टक्‍कर दे पाएगी Mardaani 3? रानी मुखर्जी के कमबैक पर फैंस की निगाहें

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 06:19 PM (IST)

    रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' रिलीज होने वाली है। फिल्म में वह बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह से लड़ती दिखेंगी। मर्दानी 3 को 'बॉर्डर 2' से कड़ी ...और पढ़ें

    मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) स्टारर क्राइम-इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फिल्म 'मर्दानी 3' (Mardaani 3) को लेकर काफी चर्चा है। ट्रेलर रिलीज के बाद से काफी सेलेब्स ने रानी की तारीफ की। दूसरा उनके कमबैक को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    बॉर्डर 2 के साथ तगड़ा कॉम्पटीशन

    वहीं इस फिल्म के लिए सबसे बड़ी चुनौती ये हैं कि फिल्म बॉर्डर 2 के ठीक एक हफ्ते बाद आ रही है। ऐसे में इसे बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। वहीं मूवी की एडवांस बुकिंग भी खुल गई है लेकिन बहुत अच्छे रिजल्ट नजर नहीं आ रहे। लोगों के दिमाग में इस समय वॉर ड्रामा छाई हुई है ऐसे में मर्दानी 3 को एक कठिन लड़ाई लड़नी पड़ेगी।

    Mardaani (3)

    यह भी पढ़ें- Border 2 Box Office Day 6: सनी पाजी का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, वीकडे में भी किया धांसू कलेक्शन

    कितना हुआ एडवांस कलेक्शन?

    अभिराज मिनवाला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी करेंगी। इस बार वो बच्चों की तस्कारी करने वाले एक गैंगा की पीठ तोड़ने की कोशिश करेंगी जहां उनका सामना अम्मा से होगा। फिल्म में जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो 'मर्दानी 3' के अब तक 16,450 टिकट बिक चुके हैं और 3330 शो से इसने 48 लाख (ब्लॉक सीट हटाकर) की कमाई की है। सबसे ज्यादा कमाई दिल्ली 10.51 लाख और फिर महाराष्ट्र 9.61 लाख रुपये की हुई है। बॉर्डर 2 से इसे खास कॉम्पटीशन मिल रहा है। फिल्म वीकडे में भी डबल डिजिट में कमाई कर रही है।

    यह भी पढ़ें- Border 2 Worldwide Collection: बॉर्डर पार सनी देओल की फौज का कमाल, 6 दिन में ही रिकॉर्डतोड़ कमाई से किया दंग

    क्या 'बॉर्डर 2' की जबरदस्त सफलता के बावजूद 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाएगी?

    खबरें और भी