Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी के लिए तैयार हैं प्रियंका चोपड़ा की कजिन Mannara Chopra, बोलीं- स्पोर्ट्स शूज में भाग जाऊंगी

    Updated: Sat, 29 Jun 2024 05:54 PM (IST)

    मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने पिछले महीने महजबीन कोटवाला से शादी कर ली थी। अब उनकी शादी के बाद लग रहा उनकी दोस्त मनारा (Mannara Chopra) ने भी शा ...और पढ़ें

    मन्नारा चोपड़ा ने कहा शादी के लिए तैयार हूं। (Photo: Instagram)
    मन्नारा चोपड़ा ने कहा शादी के लिए तैयार हूं। (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 में देखने को मिली थी मनारा और मुनव्वर की बॉन्डिंग
    2. मनारा ढूंढ़ रही हैं शादी के लिए लड़का
    3. प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं मनारा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनारा चोपड़ा ने हाल ही में एक रैंप वॉक में हिस्सा लिया था। इस दौरान एक्ट्रेस और मॉडल ने अपनी एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने लहंगे के साथ वेस्ट कोट पेयर किया था जो उन्हें ब्राइडल लुक दे रहा था। कहा कि वो मुंबईकर की तरह फील कर रही हैं।

    शादी करना चाहती हैं मनारा

    वहीं मनारा चोपड़ा के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। एक्ट्रेस का कहना है कि वो जल्द ही शादी करके सेट होना चाहती हैं। मनारा से जब पूछा गया कि वो शादी को लेकर क्या सोचती हैं इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि अगर मुझे दूल्हा मिल गया तो मैं स्पोर्ट्स शूज पहनकर ही उसके साथ भाग जाउंगी।

    वेडिंग प्लान को लेकर मनारा ने कहा कि वो हमेशा से 2 तरह से शादी करना चाहती हैं। एक बीच वेडिंग जिसमें वो व्हाइट आउटफिट पहनेंगी। उनकी दूसरी शादी टिपिकल पंजाबी वेडिंग होगी जिसमें लस्सी, मक्खन, मंजी होगी।

    यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui की दूसरी शादी पर Mannara Chopra ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

    मिले कई अच्छे ऑफर

    बता दें मनारा बिग बॉस 17 में नजर आई थी जिसके बाद से उनकी पॉपुलैरिटा काफी ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि शो के बाद से ही उन्हें काफी सारे ऑफर्स मिलना शुरू हो गए थे। वो कहती हैं कि मैंने कुछ बहुत ही अच्छा किया होगा तभी मुझे इतने अमेजिंग प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं। मुझे खुशी होती है इंडस्ट्री ने मुझे जिस तरह से प्यार दिया है। मैंने अपने आपको कभी किसी से कंपेयर नहीं किया।

    बिग बॉस के शो पर ही मनारा की मुलाकात मुनव्वर फारूकी से हुई थी। दोनों की दोस्ती को लेकर खूब चर्चा होती थी। हालांकि आयशा खान ने बीच में आकर सबकुछ खराब कर दिया। इसके अलावा मनारा ने कुछ फिल्में करने के साथ ही गाने भी गाए हैं। वह एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: मनारा नहीं हैं 'चोपड़ा', Priyanka Chopra ने किया हैरान करने वाला खुलासा, फैमिली को लेकर बताई ये बात