विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल भूकंप को लेकर मनीषा कोइराला ने जारी की ये चेतावनी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 28 Apr 2015 03:57 PM (IST)

नेपाल की रहने वालीं बॉलीवुड एक्‍ट्रेस मनीषा कोइराला ने लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। उन्‍होंने इसके जरिए ऐसे संस्‍थानों के प्रति सचेत रहने को कहा है, जो नेपाल भूकंप से पैदा हुई स्थिति का फायदा उठाने में लगे हैं। भूकंप के वक्‍त मनीषा कोइराला नेपाल में नहीं थीं,

News Article Hero Image

मुंबई। नेपाल की रहने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। उन्होंने इसके जरिए ऐसे संस्थानों के प्रति सचेत रहने को कहा है, जो नेपाल भूकंप से पैदा हुई स्थिति का फायदा उठाने में लगे हैं। भूकंप के वक्त मनीषा कोइराला नेपाल में नहीं थीं, मगर खबर मिलते ही काफी व्यतीथ हो गई थीं।

राधिका आप्टे के न्यूड वीडियो को लेकर दर्ज कराई गई एफआइआर
मनीषा कोइराला ने फेसबुक पर पोस्ट कर लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। उन्होंने लिखा है, 'मैं सतर्क कर रही हूं कि ऐसे कई संस्थान हैं, जो इस स्थिति का फायदा उठा रहे हैं। इसलिए मैं मदद करने के इच्छुक उन सभी लोगों से अनुरोध करती हूं कि पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें और फिर मदद का प्रस्ताव रखें।'

हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन ने केरल के सीएम को किया ई-मेल

मनीषा कोइराला ने जोर देते हुए कहा है कि उनके सभी दोस्त इस तरह से मदद करें कि वो अधिक से अधिक पीडि़तों तक पहुंच सके, क्योंकि स्थिति बहुत ही भयावह है। वाकई में नेपाल में भूंकप से तबाही का जो मंजर सामने आया है, वो दिल दहलाने वाला है। ऐसे में हर किसी को आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए, मगर इस बात का भी जरूर ध्यान रखें कि मदद असल जरूरतमंदों तक पहुंच सके।