Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ‘मैं बचपन से साध्वी हूं और…’ Mamta Kulkarni ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा

    Updated: Mon, 10 Feb 2025 05:04 PM (IST)

    ममता कुलकर्णी (Mamta kulkarni) का नाम इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड की मशहूर पूर्व एक्ट्रेस लंबे समय के बाद भारत आईं। इसके बाद प्रयागराज ...और पढ़ें

    ममता कुलकर्णी ने दिया महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा (Photo Credit- Instagram)
    ममता कुलकर्णी ने दिया महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. ममता कुलकर्णी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं
    2. किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने के बाद उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा
    3. अब पूर्व एक्ट्रेस ने खुद इस पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta kulkarni) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। महाकुंभ में ममता को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया था। कुछ लोगों ने उनके इस पद से नाराजगी जाहिर की। इसके बाद उन्हें इस पद से बर्खास्त कर दिया गया। अब ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है।

    ममता कुलकर्णी ने दिया पद से इस्तीफा

    बॉलीवुड में एक से बढ़कर हिट फिल्में देने वाली ममता कुलकर्णी को आखिरी बार 2002 में आई फिल्म कभी तुम कभी हम में देखा गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने खुद को एक्टिंग की दुनिया से अलग कर लिया था। 23 साल के बाद जब ममता भारत आई, तो उनका साध्वी का रूप देखकर लोगों को थोड़ी हैरानी हुई। इसके बाद महाकुंभ में जाकर उन्होंने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर का पद संभाला। हालांकि, इस दिन के बाद से ही एक्ट्रेस को विवादों का सामना करना पड़ रहा है।

    अपने खिलाफ चल रही तमाम बातों से तंग आकर ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर के पद को त्याग दिया है। ममता ने एक वीडियो जारी करके कहा, 'मैं किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे रही हूं। मैं बचपन से ही साध्वी रही हूं और आगे भी साध्वी ही रहूंगी।

    ये भी पढ़ें- ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की पदवी देने वाला किन्नर अखाड़ा फिर चर्चा में, यहूदी-ईसाई और मुस्लिमों को बनाया संन्यासी

    Photo Credit- Instagram

    ममता ने बताया उनके लिए यह पद कैसा था?

    ममता ने कहा, ममता कुलकर्णी ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, मुझे महामंडलेश्वर के रूप में जो सम्मान दिया गया है। वह इस रूप में है कि मैंने 25 साल तक तैराकी की और फिर बच्चों को इसे सिखाने की मेरी जिम्मेदारी है। लेकिन महामंडलेश्वर बनने के बाद कुछ लोगों के बीच बेवजह की नाराजगी देखने को मिली। मैंने बॉलीवुड को तो 25 साल पहले छोड़ दिया था। इसके बाद मैं गायब हो गई और हर किसी चीज से खुद को दूर कर लिया था। हालांकि, मैं जो कुछ भी करती हूं, उसके ऊपर लोगों की हमेशा ही प्रतिक्रियाएं आती हैं।

    खबरें और भी

    पैसे देने के आरोपों पर ममता ने किया रिएक्ट

    ममता कुलकर्णी ने उन तमाम दावों पर भी प्रतिक्रिया दी है, जिनमें कहा गया कि उन्होंने महामंडलेश्वर बनने के लिए 4 करोड़ रुपये दिए थे। इसके बारे में ममता का कहना है कि उनके पास दक्षिणा के तौर पर देने के लिए 2 लाख रुपये भी नहीं थे। ममता ने आगे कहा, जिन लोगों ने मेरे पद पर आपत्ति जाहिर की है, उनके बारे में मैं कम ही बोलूं तो बेहतर होगा। मेरे पास किसी को पैसे देने के लिए करोड़ रुपये बिल्कुल नहीं है। 

    ये भी पढ़ें- हिट फिल्म के लिए तरस रहा था ये दिग्गज एक्टर, Mamta Kulkarni ने हाथ थामकर पलट दिया था लक