Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ‘2 लाख खुद उधार लिए…’ महामंडलेश्वर बनने के लिए 10 करोड़ देने के दावे पर Mamta Kulkarni ने तोड़ी चुप्पी

    Updated: Mon, 03 Feb 2025 02:27 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) का नाम इन दिनों सुर्खियों में हैं। 23 साल बाद वह भारत लौटीं और महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की म ...और पढ़ें

    ममता कुलकर्णी ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी (Photo Credit- Instagram)
    ममता कुलकर्णी ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने के बाद ममता कुलकर्णी सुर्खियों में हैं
    2. विवाद होने के बाद उन्हें इस पद से बर्खास्त कर दिया गया
    3. अब पूर्व एक्ट्रेस ने उनके ऊपर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। सालों तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद हाल ही में एक्ट्रेस भारत लौटीं। उन्हें बदले अंदाज में महाकुंभ में देखा गया। अभिनेत्री के प्रशंसकों को थोड़ी हैरानी जरूर हुई। इसके बाद फिर एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं। शोबिज की दुनिया से आने वाली ममता का इस पद पर रहना कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। 

    ममता ने पैसे देने के आरोप पर तोड़ी चुप्पी

    साधु-संतों ने ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने के खिलाफ आवाज बुलंद कीं। इसके बाद अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता को पद से हटा दिया। किन्नर अखाड़े से नाम जुड़ने के बाद से ही ममता कुलकर्णी के ऊपर कई तरह के आरोप लगाए गए। इसमें से एक यह भी है कि उन्होंने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने के लिए 10 करोड़ रुपये दिए थे। फाइनली अब ममता ने तमाम आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है।

    Photo Credit- Instagram

    ममता कुलकर्णी ने क्या सच में दिए हैं 10 करोड़?

    ममता ने पैसे देने के आरोपों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि 10 करोड़ तो ज्यादा है उनके पास 1 करोड़ भी नहीं हैं। ममता कुलकर्णी ने टीवी के एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उनके ऊपर लगे आरोपों पर खुलकर बात की। 

    ये भी पढ़ें- ममता कुलकर्णी के संन्‍यास लेने पर नया विवाद, किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण निष्‍कासित!

    उन्होंने अपनी बात पूरी करते हुए कहा,

    मेरे पास 10 करोड़ तो दूर, 1 करोड़ रुपये भी नहीं हैं। सरकार ने मेरे बैंक अकाउंट जब्त कर लिए हैं। आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि किस हाल में रह रही हूं। मेरे पास पैसे बिल्कुल भी नहीं हैं। मैंने किसी करीबी से उधार लेकर 2 लाख रुपये दिए, वो भी गुरु को दक्षिणा देने के लिए, जब मुझे महामंडलेश्वर बनाया गया।

    Photo Credit- Instagram

    ममता ने अपनी संपत्ति के बारे में भी जानकारी दी है। उनका कहना है कि उनके तीन अपार्टमेंट रहने की हालत में नहीं हैं, क्योंकि वह 23 साल के लंबे समय से बंद पड़े थे।

    ममता कुलकर्णी का फिल्मी करियर 

    ममता बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस हैं और उन्होंने साल 1992 की फिल्म तिरंगा से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। साल 2000 में उन्होंने फिल्मी दुनिया से खुद को अलग कर लिया था। बता दें कि एक्ट्रेस की हिट फिल्मों में करण अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी, बाजी और क्रांतिवीर जैसी फिल्में शामिल हैं। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 'मुझे कहीं से अश्लील नहीं...' 9वीं क्लास में Mamta Kulkarni ने कराया था टॉपलेस फोटोशूट, अब तोड़ी चुप्पी