Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Malaika Video: मलाइका अरोड़ा ने इन तस्वीरों से दिखाया साल 2022 का अपना सफर, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल

    By Nitin YadavEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Tue, 03 Jan 2023 01:13 PM (IST)

    Malaika Arora Video मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी 60 तस्वीरें साझा कर साल 2022 की अपनी जर्नी को दिख ...और पढ़ें

    Malaika Arora showed her journey of 2022 in these 60 pictures.
    Malaika Arora showed her journey of 2022 in these 60 pictures.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Malaika Arora Video: बॉलीवुड सितारे अपने खास अंदाज में नए साल का स्वागत कर रहे हैं। अब इस क्रम में मलाइका अरोड़ा ने न्यू ईयर का जश्न मनाते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने साल 2022 की अपनी बेहतरीन तस्वीरों को शामिल किया है।  

    मलाइका अरोड़ा ने अपनी इस वीडियो में बीते साल की 60 तस्वीरें साझा की हैं, वीडियो में तस्वीरों को असेंबल कर उन्होंने अपने हॉट एंड ग्लैमरस लुक को दिखाया है। साथ ही उन्होंने वीडियो में अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी लगाईं हैं, जिनमें वो ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस हाई स्पीड वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, वह साल जो 60 तस्वीरों में था...बाय 2022 हैलो 2023।

    यहां देखें वीडियो

    View this post on Instagram

    A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

    मलाइका की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग कमेंट कर उन्हें कई सलाह दे रहे हैं तो कोई उन्हें इस नए साल में शादी के बंधन में बंधने की बात बोल रहा है। इस यूजर ने वीडियो में कमेंट कर लिखा, अब नए साल में शादी भी कर लो जल्दी, जल्दी।

    जानकारी के अनुसार, मलाइका-अर्जुन कपूर अपनी न्यू ईयर वेकेशन के लिए वरुण और नताशा के संग राजस्थान गए थे, जहां से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें वो मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।

    विशेष सॉन्ग से जीता दिल

    हाल ही में एक्ट्रेस को आयुष्मान खुराना की पहली एक्शन ड्रामा फिल्म एन एक्शन हीरो को एक स्पेशल सॉन्ग आप जैसा कोई में देखा गया है। इस गाने में मलाइका आयुष्मान के साथ धमाकेदार डांस करते हुए अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत रही हैं। हालांकि एन एक्शन हीरो को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने के बाद भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कोई असर नहीं दिख रहा है और फिल्म रिलीज होते के साथ ही फ्लॉप होती हुई दिख रही हैं।

    खबरें और भी

    मलाइका अरोड़ा का वर्कफ्रंट

    बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वह इन दिनों अपने वेब शो मूविंग इन विद मलाइका को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई है, जहां उन्होंने अपने निजी जीवन से जुड़े कई खुलासे किए हैं। उनके इस शो को अब तक 16 एपिसोड टेलिकास्ट हो चुके हैं। ये रियलिटी शो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सोमवार-गुरुवार तक स्ट्रीम होता है।

    यह भी पढ़ें: Pathaan Controversy: पठान से पहले शाह रुख खान की इन फिल्मों ने खड़ा किया था बड़ा विवाद, मचा खूब बवाल