Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'जब लोग कहें तुम नहीं कर सकते तो...', Malaika Arora ने लिखी ऐसी बात, Arjun Kapoor संग उड़ रही ब्रेकअप की अफवाह

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 07:28 PM (IST)

    Malaika Arora और Arjun Kapoor को लेकर खबरें चल रही हैं कि उन्होंने अपना 6 साल का रिश्ता खत्म कर लिया है। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस बार ...और पढ़ें

    मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप की अफवाहों के बीच किया क्रिप्टिक पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप की अफवाहों के बीच किया क्रिप्टिक पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मलाइका अरोड़ा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
    2. अर्जुन कपूर से चल रहीं ब्रेकअप की खबरें
    3. ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अर्जुन ने पास्ट पर की थी बात

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। मगर इन दिनों फिल्मी गलियारों में उनके ब्रेकअप की खबरें 'टॉक ऑफ द टाउन' बनी हुई हैं। 

    कहा जा रहा है कि मलाइका और अर्जुन ने अपना 6 साल का रिश्ता खत्म कर दिया है और एक नई जर्नी की ओर आगे बढ़ गये हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है। यहां तक कि ब्रेकअप की अफवाहों का खंडन भी नहीं किया है।

    मलाइका अरोड़ा का क्रिप्टिक पोस्ट

    भले ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने खुलकर अपने ब्रेकअप पर कोई रिएक्शन न दिया हो, लेकिन क्रिप्टिक पोस्ट देख फैंस थोड़े हैरान जरूर हैं। अर्जुन के बाद अब मलाइका अरोड़ा ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हाथ से लिखा लेटर शेयर किया है। इसमें लिखा है, "जब लोग कहते हैं कि तुम नहीं कर सकती तो उसे करो, दो बार करो और फोटोज लो।"

    यह भी पढ़ें- Malaika-Arjun Breakup: सालों बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का टूटा रिश्ता, क्या इस वजह से हुआ ब्रेकअप?

    Malaika Arora Post

    अर्जुन कपूर ने पास्ट पर कही थी ये बात

    बीते दिन अर्जुन कपूर ने भी एक पोस्ट किया था। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्वोट शेयर किया था। इसमें लिखा था, "हमें जिंदगी में दो च्वॉइस मिलते हैं। हम अपने अतीत के कैदी बन सकते हैं या फिर आगे आने वाले भविष्य को एक्सप्लोर कर सकते हैं।"

    Arjun Kapoor

    पहले भी उड़ी थी ब्रेकअप की अफवाह

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पति अरबाज से अलग होने के एक साल बाद ही एक्ट्रेस ने डेटिंग शुरू कर दी थी। मगर उन्होंने 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। तब से लेकर कई बार दोनों के ब्रेकअप की खबर उड़ी है। इसी साल जनवरी में कहा गया था कि वे अलग हो गये हैं। हालांकि, बाद में कपल ने इन खबरों को झुठला दिया था। अब देखना होगा कि इन दिनों चल रही अफवाहों पर उनका क्या रिएक्शन होता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Arjun Kapoor ने पूरी की 'सिंघम अगेन' की शूटिंग, 20वीं फिल्म में 'विलेन' बनने पर बोली ऐसी बात