विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahesh Bhatt Birthday: इन फिल्मों में दिखता है महेश भट्ट का रोमांस, बिना हिचकिचाहट दिखाई थी रियल लाइफ स्टोरी

By Karishma LalwaniEdited By:
Updated: Tue, 20 Sep 2022 01:12 PM (IST)

Mahesh Bhatt Birthday महेश भट्ट बी टाउन के वो सेलिब्रिटी हैं जिनकी फिल्मों से ज्यादा उनके रियल लाइफ रोमांस चर्चा में रहे हैं। पहली शादी टूटने से लेकर परवीन बाबी से रिश्ते फिर सोनी राजदान से शादी बच्चों के साथ उनकी बॉन्डिंग तक सब कुछ उन्होंने फिल्मों में दिखाया है।

Films Showcasing Real Life of Mahesh Bhatt
Films Showcasing Real Life of Mahesh Bhatt

नई दिल्ली, जेएनएन। Mahesh Bhatt Birthday: हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में महेश भट्ट ऐसा नाम हैं, जिन्होंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को फिल्मी पर्दे पर उकेरा है। इसे उनका साहसी अंदाज ही कहेंगे कि अपनी जिंदगी के बुरे से बुरे पहलुओं को बड़े पर्दे पर दिखाने में उन्होंने हिचकिचाहट नहीं महसूस की। उनके निर्देशन में बनी कई ऐसी फिल्में हैं, जो उनकी रियल लाइफ से प्रभावित हैं। फिर चाहे वह 'अर्थ' हो, 'वो लम्हे' हो या 'डैडी।' महेश भट्ट के जन्मदिन पर हम बात करेंगे उन फिल्मों की, जिसमें आप उनकी निजी जिंदगी की एक झलक देख सकते हैं।

अर्थ

फिल्म 'अर्थ' हिंदी सिनेमा की कामयाब फिल्मों में गिनी जाती है। यह फिल्म महेश भट्ट के परवीन बाबी के साथ उनके अफेयर की कहानी को बयां करती है। 70-80 के दशक में महेश और परवीन का इश्क टॉक ऑफ द टाउन बन चुका था। इस प्यार की वजह से ही महेश अपनी पहली पत्नी किरण से अलग हो गए। लेकिन परवीन के साथ भी उनके रिश्ते ज्यादा नहीं चले और ब्रेकअप के कुछ साल बाद महेश ने सोनी राजदान से दूसरी शादी कर ली। फिल्म 'अर्थ' महेश की निजी जिंदगी के इन सभी पहलुओं को दिखाती है।

डैडी

1989 में 'डैडी' में महेश की रियल लाइफ बेटी पूजा ने इसमें एक्टिंग की थी। यह पूजा की डेब्यू फिल्म थी। उन दिनों में फिल्म को खूब पसंद किया गया था। इसकी कहानी एक शराबी पिता की थी जो अपनी बच्ची को छोड़कर चला जाता है।

वो लम्हे

कंगना रनोट ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में भट्ट निर्देशन में बनी 'वो लम्हे' में एक्टिंग की थी। कहा जाता है कि कंगना ने परवीन बाबी के किरदार को बड़े पर्दे पर दिखाया था। उनके अपोजिट शाइनी आहूजा थे, जिन्होंने महेश भट्ट का किरदार बड़े पर्दे पर दिखाया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल थी और इसी के साथ एक बार फिर महेश और परवीन का अफेयर सुर्खियों में आ गया था।

जख्म

'जख्म' महेश भट्ट के उनकी मां के साथ के रिलेशन को दिखाती फिल्म है। इसमें अजय देवगन ने महेश भट्ट का रोल किया था। उनके अलावा पूजा भट्ट भी लीड रोल में थीं।

फिर तेरी कहानी याद आए

'फिर तेरी कहानी याद आए' 1993 की हिंदी टीवी सीरीज है, जिसमें पूजा भट्ट और राहुल रॉय ने लीड रोल प्ले किया था। इसमें दिखाया गया है कि महेश भट्ट (राहुल रॉय उनके रोल में) तमाम उलझनों के बीच शराब और नशे के आदि हो जाते हैं।

इसमें महेश की जिंदगी के निगेटिव पहलुओं को दिखाया गया है।

यह भी पढें: Raj Kundra Video: फिर मुंह छिपाकर निकले शिल्पा शेट्टी के पति, हुलिया देख फैंस हो गए हैरान