Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahashivrati Songs: सचेत-परम्परा का शिव तांडव रॉक वर्जन लॉन्च, शंकर महादेवन ने रिलीज किया स्तुति गीत

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 05:49 PM (IST)

    Mahashivrati Songs महाशिवरात्रि का पर्व शिवभक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस मौके पर शिव की पूजा-अर्चना करने के साथ उनसे जुड़े स्तुति गीतों को भी खूब ...और पढ़ें

    Mahashivrati Devotional Songs by Sachet Parampara. Photo- Instagram
    Mahashivrati Devotional Songs by Sachet Parampara. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। भगवान शिव के भक्तों के लिए यह बेहद अहम दिन होता है। इस पर्व के मौके पर संगीत की दुनिया में भी काफी हलचल रहती है और भगवान शिव की स्तुति में गाये जाने वाले गीतों और रचनाओं को रिलीज किया जाता है। 

    देवों दे देव महादेव

    हिंदी सिनेमा में कई यादगार और हिट गीत दे चुके गायक-संगीतकार शंकर महादेवन की आवाज में देवों के देव महादेव सिंगल जारी किया है, जो भगवान शिव को समर्पित है। इस गीत में एक नौजवान की यात्रा दिखायी गयी है, जो वो परमपिता परमेश्वर को पाने के लिए तय करता है। उसे ज्ञान मिलता है कि निस्वार्थ सेवा ही शिव प्राप्ति का माध्यम है।

    वीडियो की शूटिंग लोनावला में हुई है, जिसे अंजना शाह ने शूट किया है। उन्होंने इसे प्रोड्यूस भी किया है। वीडियो में अभिनेता पारस राठौड़ और वेलनेस कोच प्रणव भांगरे फीचर हुए हैं। इसके गीत मन ने लिखे हैं। 

    गीत को लेकर शंकर महादेवन ने कहा कि वो एक शिव भक्त हैं, इसलिए इस गीत ने मुझे बड़ी आसानी से अपनी ओर खींच लिया। बोलों ने इस गीत को मजबूती दी है। 

    शिव तांडव रॉक वर्जन

    सचेत परम्परा का शिव तांडव बेहद लोकप्रिय है और सोशल मीडिया में यह खूब सुना जाता है। इंस्टाग्राम रील्स में भी इस गीत का इस्तेमाल होता है। अब उन्होंने इसका रॉक वर्जन महाशिवरात्रि के पर्व से पहले म्यूजिक वीडियो की तर्ज पर जारी किया है। दोनों ने इसे आवाज दी है और संगीतबद्ध किया है।

    इसको लेकर सचेत टंडन ने कहा कि यह भगवान शिव के लिए हमारी श्रद्धाभरी भेंट है। जब इसके शॉर्ट वर्जन की रील हमने पोस्ट की थी, तब हममें से किसी को यह यकीन नहीं था कि यह इंटरनेट पर वायरल हो जाएगा। मुझे यह देखकर बेहद खुशी हुई कि फैंस इसके पूरे वर्जन की मांग कर रहे हैं। परम्परा ने कहा कि वो फुल वर्जन पर उन्हें फैंस की प्रतिक्रियाओं का इंतजार है।

    खबरें और भी

    आशुतोष राणा का शिव तांडव स्तोत्र

    वहीं, महाशिवरात्रि के मौके पर शनिवार को आशुतोष राणा शिव तांडव स्तोत्र के हिंदी वर्जन को रिलीज कर रहे हैं। यह उनके चैनल पंचतंत्र वन पर आएगा। आशुतोष पहले भी शिव स्तोत्र का पाठ अपने दर्शकों के लिए करते रहे हैं। उनके वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहे हैं।