Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mahabharat Ek Dharmyudh Trailer: एआई से बनी पहली 'महाभारत' का ट्रेलर रिलीज, कब और कहां स्ट्रीम होगी सीरीज?

    Updated: Sat, 18 Oct 2025 07:10 PM (IST)

    एआई का इस्तेमाल करके बनाई गई 'महाभारत: एक धर्मयुद्ध' भारतीय महाकाव्य कथा को आधुनिक तकनीक से जोड़ती है। सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. महाभारत एक धर्मयुद्ध का ट्रेलर रिलीज 

    2. इस दिन रिलीज होगी सीरीज

    3. एआई पर बेस्ड पहली महाभारत कहां देखें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में एआई का उपयोग कई इनोवेटिव चीजों में किया जा रहा है। इसी बीच भारत में एआई के साथ एपिक महाभारत बनाई गई है जिसका ट्रेलर कर दिया गया है। इस सीरीज में एआई का बखूबी इस्तेमाल किया गया है।

    यह सीरीज इस बात का प्रमाण है कि कैसे ऋषि वेद व्यास के 'महाभारत' जैसे महाकाव्य को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके दर्शकों के नए युग के लिए फिर से स्क्रीन पर उतारा जा सकता है। यह तकनीक प्राचीन कथाओं में अद्भुत पैमाने और भावनात्मक गहराई के साथ जीवन फूंकने में मदद करती है, जिससे एंटरटेनमेंट का एक अलग एक्सपीरियंस मिलता है।

    यह भी पढ़ें- Arijit Singh: ये है अरिजीत सिंह का सबसे ज्यादा बार देखा गया गाना, 1 बिलियन व्यूज के साथ बना हुआ है नंबर 1

    कब और कहां रिलीज होगी सीरीज

    ट्रेलर में एआई से तैयार गए बेहतरीन सेट हैं। कैरेक्टर से लेकर भव्य महल और युद्ध तक सबकुछ एआई से बनाया गया है। सीरीज में बोले गए डायलॉग भी शानदार लग रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने महाभारत का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया और बताया कि यह 25 अक्टूबर 2025 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

    'महाभारत: एक धर्मयुद्ध' के साथ जियोस्टार ने भारतीय मनोरंजन के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है, जिसमें भारत की सांस्कृतिक विरासत की गहराई को भविष्य की संभावनाओं के साथ जोड़ा गया है। यह सीरीज पौराणिक कथा को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ जोड़कर बनाई गई है। जो दिखाती है कि तकनीक कई संभावनाओं की दुनिया खोलती है।

    खबरें और भी

     

    जियो हॉटस्टार के एंटरटेनमेंट डिपार्टमेंट के सीईओ ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा कि हम अपने दर्शकों को मनोरंजन प्रदान करते हैं। यह अनुभव अलग होगा क्योंकि यह नई तकनीक के साथ बनाया गया। महाभारत एक महाकाव्य और एआई का संगम है जो परंपरा और भविष्य के बीच एक पुल का काम करेगी।

    यह भी पढ़ें- Love & War: 90s की दीवा की तरह सजीं आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली की फिल्म से एक्ट्रेस का लुक वायरल