विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गाने मेरे पास खुद...' Lucky Ali ने बताया संगीत बनाने के लिए क्या करता है उन्हें प्रेरित, नई पीढ़ी में हैं पॉपुलर

By Priyanka SinghEdited By: Surabhi Shukla
Published: Sun, 01 Feb 2026 06:00 PM (IST)

गायक लकी अली का कहना है कि वे सिर्फ तभी संगीत बनाते हैं जब उन्हें प्रेरणा मिलती है, और वे ...और पढ़ें

मंच पर गाते हुए लकी अली (फोटो-इंस्टाग्राम)

मंच पर गाते हुए लकी अली (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रियंका सिंह, नई दिल्ली। ऐसा जरूरी नहीं कि पेशा ही जिंदगी बन जाए। ‘ओ सनम...’, ‘एक पल का जीना...’ समेत कई गाने गा चुके गायक लकी अली का संगीत आज भी उतना ही पसंद किया जाता है। हालांकि इतने आइकोनिक गाने बनाने के बावजूद लकी अक्सर कहते रहते हैं कि वह गायक नहीं हैं। लकी ऐसा क्यों कहते हैं इस बारे में उन्होंने हमसे बात की।

मेरा तरीका थोड़ा अलग है - लकी

इसका कारण बताते हुए लकी अली ने कहा, ‘मैं संगीत तभी बनाता हूं, जब वह मेरे पास आता है। मैं हर समय संगीत नहीं बनाता रहता। बाकी समय में मैं अपने दूसरे काम भी करता हूं। कई बार तो मैं कुछ नहीं करता हूं। दिन-रात संगीत नहीं बनाता, जैसे कई लोग करते हैं कि उसके साथ उठो, उसके साथ सो जाओ। वह मेरा तरीका नहीं है।'

Lucky Ali (1)

यह भी पढ़ें- लकी अली और Javed Akhtar के बीच हिंदू-मुस्लिम कमेंट पर हुई बहस, सिंगर बोले- 'राक्षसों की भी फीलिंग...'

सिंगर को पसंद है खेती करना

लकी अली ने आगे कहा, 'अगर मैं प्रेरित होता हूं, तो कोई धुन बनाकर रख देता हूं। संगीत नहीं है तो न सही, मैं अपने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स के साथ भी बहुत समय नहीं बिताता। मैं बाइकिंग, गार्डनिंग, खेती जैसी अपनी पसंद की तमाम चीजों में व्यस्त रहता हूं। लोग इसे मेरी वेलागिरी (खाली रहना) कह सकते हैं। खैर, मेरे अनुसार वेलागिरी वो है, जहां आप खाली रहकर भी प्रोडक्टिव नहीं हो रहे हैं। मैं खाली रहकर भी बहुत कुछ कर रहा होता हूं।'

लकी अली ने बताया कि उन्हें ट्रैवल बहुत पसंद है और इससे वो काफी कुछ सीखते हैं। आप जीवन में जो भी करते हैं, उससे जाने-अनजाने कुछ न कुछ सीखते रहते हैं। ऐसा इस दुनिया में कोई नहीं है, जिसे सब कुछ आता हो।’

रील्स पर पॉपुलर होते हैं गानें

बता दें कि इन दिनों लकी के गाने रील्स पर भी खूब चल रहे हैं, जिससे नई पीढ़ी उनके गानों से जुड़ रही है। लकी इन चीजों से अनजान हैं। वह कहते हैं, ‘सच कहूं, तो इन चीजों को लेकर मेरा अनुभव बहुत कम है। मेरी टीम मेरे इंटरनेट मीडिया को संभालती है। रील्स पर मेरे कितने गाने चलते हैं, कैसे चलते हैं, मुझे उसका अनुमान नहीं है। मैं केवल गाने लिखता हूं, अपने म्यूजिशियन के साथ काम करता हूं। इसके अलावा संगीत को लेकर मेरे साथ जो भी हो रहा है, वह इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। मैं हर चीज नहीं कर सकता। हां, इंटरनेट मीडिया के जानकार से बातचीत करके इन चीजों को समझता हूं।’

यह भी पढ़ें- 3 शादियां...3 तलाक...फिर भी सिंगर Lucky Ali को नहीं मिला सच्चा प्यार, कहा- 'रिश्ते अब भी...'