विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लॉरेन गोट्टलिब की 'एके-47' के साथ खिंचवाई फोटो विवादों में

By Tilak RajEdited By:
Updated: Fri, 15 May 2015 11:03 AM (IST)

एक्ट्रेस लॉरेन गोट्टलिब मुश्किल में पड़ सकती हैं। बॉलीवुड प्रोड्यूसर वासु भगनानी की फिल्म 'वेलकम टू कराची' में लॉरेन भी नजर आएंगी। इस फिल्म के पोस्टर में वे 'एके-47' के साथ सुरक्षाबलों के 'हेलमेट' को पहने नजर आ रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। एक्ट्रेस लॉरेन गोट्टलिब मुश्किल में पड़ सकती हैं। बॉलीवुड प्रोड्यूसर वासु भगनानी की फिल्म 'वेलकम टू कराची' में लॉरेन भी नजर आएंगी। इस फिल्म के पोस्टर में वे 'एके-47' के साथ सुरक्षाबलों के 'हेलमेट' को पहने नजर आ रही हैं। पिछले सप्ताह फिल्म के प्रमोशनल लॉन्च के दौरान गॉट्टलिब को जैकी भगनानी के साथ देखा गया था।

ट्विटर पर 1.3 करोड़ पहुंची शाहरुख के प्रशंसकों की संख्या

गॉट्टलिब ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। केप्शन लिखा था 'आप लोगों को कैसी लगी मेरी नई हेट'। इस फोटो को जम्मू सरकार के 'हरि निवास गेस्ट हाउस' में खींचा गया था। इस फोटो को 7250 लोगों ने पसंद किया था।

फिल्म रिव्यू : बॉम्बे वेल्वेट (4.5 स्टार )

सीआरपीएफ के पीआरओ आशीष कुमार झा का कहना है, 'इस मामले में 'सीआरपीएफ' का कोई व्यक्ति शामिल नहीं है।'

जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा विंग के सीनियर अधिकारियों ने इस मामले पर किसी भी तरह का कमेंट करने से इंकार किया है।

अरशद वारसी की 'गुड्डू रंगीला' का ट्रेलर हुआ लॉन्च