विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Musical Tribute: लता मंगेशकर का दुर्लभ वीडियो देखिए,रवींद्र जैन याद आये

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Tue, 28 Feb 2017 05:54 PM (IST)

साल 2015 में पद्मश्री से नवाज़े गए रवींद्र जैन ने छोटे परदे पर भी जबरदस्त काम किया था। रामानंद सागर की ' रामायण ' में उनके गए छंद और चौपाइयों को भला कोई कैसे भूल सकता है।

Musical Tribute: लता मंगेशकर का दुर्लभ वीडियो देखिए,रवींद्र जैन याद आये
Musical Tribute: लता मंगेशकर का दुर्लभ वीडियो देखिए,रवींद्र जैन याद आये

मुंबई। राज कपूर की गंगा से लेकर राम चरित मानस की चौपाइयों तक अपनी आवाज़ के जरिये घर-घर में जगह बना चुके संगीतकार- गायक रवींद्र जैन का आज बर्थडे है और लता मंगेशकर ने इस मौके पर अपनी रिकॉर्डिंग का रियर वीडियो शेयर करने के साथ इस म्यूजिशियन को श्रद्धांजलि दी है।

करीब 300 फिल्मों में सिंगिंग और कम्पोजिशन देने वाले रवींद्र जैन आज ही के इन यानि 28 फरवरी को उत्तर प्रदेश के अलीगढ में पैदा हुए थे और साल 2015 में उनका 71 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। आंखों की रौशनी ना होते हुए भी अपने सधे गले के दम पर संगीत का जादू बिखेरने वाले रवींद्र जैन को राज कपूर की फिल्म ' राम तेरी गंगा मैली ' के बेहतरीन गीतों का संगीत देने के लिए काफी लोकप्रियता मिली और फिल्म फेयर का अवॉर्ड भी। रवींद्र जैन के जन्मदिन को आज लता मंगेशकर ने बड़ी ही शिद्दत से याद किया। उन्होंने उस दौर का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया जिसमें रवींद्र जैन के गाने की रिकॉर्डिंग चल रही है। दीदी की आवाज़ सुनने के लिए राजकपूर भी सामने बैठे हैं। ' चिट्ठीये... ' जैसा ये सुपरहिट गाना फिल्म हिना का है जिसके गाने को रवींद्र जैन ने लिखा और कंपोज किया।

लिपस्टिक बुर्का विवाद पर इस मराठी एक्टर ने कहा , मदद करो 

ये वीडियो आप यहाँ देख सकते हैं -

साल 2015 में पद्मश्री से नवाज़े गए रवींद्र जैन ने छोटे परदे पर भी जबरदस्त काम किया था। रामानंद सागर की ' रामायण ' में उनके गए छंद और चौपाइयों को भला कोई कैसे भूल सकता है।