58 साल पुराना Janmastami का सबसे वायरल गाना, लता मंगेशकर की आवाज में आज भी हिट है सदाबहार गीत
कृष्ण जी के जन्मदिन के अवसर पर 58 साल पुराना गीत 'ओ कन्हैया' काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। लता मंगेशकर ने इसे अपनी आवाज से सजाया है।
-1788516610731_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कृष्ण-राधा (Radha Krishna) की लीला पर कई बॉलीवुड गाने बने हैं। इनके प्यार को जिस तरह से पर्दे पर उकेरा गया उसकी कल्पना करने से ही मन में एक अलग ही प्रेम भर जाता है। आज आपको 58 साल पुराने ऐसे ही एक गाने के बारे में बताएंगे जोकि जन्माष्टमी (Janmashtami) के लिए एकदम परफेक्ट है।
दिखाई गई है प्रेम की अटूट कहानी
इसे राधा, कृष्ण और रुक्मिणी के प्रेम पर फिल्माया गया है। हम बात कर रहे हैं साल 1968 में रिलीज हुई फिल्म 'राजा और रंक' (Raja Aur Rank) के गाने ‘कन्हैया ओ कन्हैया' (O Kanhaiya) की। ये गीत कृष्ण प्रेमियो के दिल में बस हुआ है। करीब 9 मिनट 58 सेकंड लंबा यह गीत सत्यभामा, रुक्मिणी और राधा के भावों को एक साथ समेटता है।

गाने की लंबाई के हिसाब से देखें तो ये एक तरीके से पूरी की पूरी फिल्म है। 'कन्हैया ओ कन्हैया'गीत में राधा और कृष्ण के बीच के पवित्र प्रेम, उनकी तड़प और आत्मीय पुकार का बहुत ही सुंदर भाव झलकता है। गीत के बोलों में यह भाव है कि मन कहता है अब कृष्ण को न पुकारूं, लेकिन प्रेम और आंखें उन्हें हर पल देखने और याद करने की जिद करती हैं।
आनंद बक्शी ने लिखा था गीत
इस गीत को मन्ना डे और लता मंगेशकर ने गाया है। गाने के लिरिक्स आनंद बक्शी ने लिखे हैं और महान गीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने इसका संगीत दिया है। फिल्म में आपको संजीव कुमार, कुमकुम, मास्टर महेश कोठारे जैसे कलाकार नजर आए।
राजा और रंक की कहानी मार्क ट्वेन के 'द प्रिंस एंड द पॉपर' पर आधारित तेलुगु फिल्म राजु पेडा की रीमेक थी। कोटय्या प्रत्यागात्मा ने इसका निर्देशन किया था। ‘ओ कन्हैया' इस फिल्म का बसे लंबा गाना था। जन्माष्टमी के मौके पर यूट्यूब, घरों और मंदिरों में इसे खूब बजाया जाता है।
