विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Laal Singh Chaddha OTT Release Date: खत्म हुआ इंतजार! अब इस डेट को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है लाल सिंह चड्ढा

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Updated: Mon, 05 Sep 2022 02:56 PM (IST)

Laal Singh chaddha OTT Release Date लाल सिंह चड्ढा के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद मेकर्स ने इसे अक्टूबर महीने में ही ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया। तो नोट कर लीजिए यह तारीख और ओटीटी प्लेटफॉर्म।

Aamir khan Laal Singh Chaddha OTT Release Date
Aamir khan Laal Singh Chaddha OTT Release Date

नई दिल्ली, जेएनएन। आमिर खान-स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में करीना कपूर खान और मोना सिंह भी लीड रोल में नजर आईं। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप रही। फिल्म अपनी लागता की आधी कमाई भी नहीं कर पाई। सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड और खराब रिव्यू ने टिकट खिड़की पर इसकी लुटिया डुबो दी। 'लाल सिंह चड्ढा' को देखने के लिए लोगों ने सिनेमाघरों का रुख किया ही नहीं। दर्शक मूवी हॉल ना जाकर इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए अब गुड न्यूज है। लाल सिंह चड्ढी की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है।

OTT पर रिलीज होगी लाल सिंह चड्ढा

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' को सिनेमा रिलीज के 6 महीने बाद ओटीटी पर लाना चाहते हैं। हालांकि, खराब परफॉर्मेंस के चलते मेकर्स ने इसे जल्द रिलीज करने का फैसला किया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अब लाल सिंह चड्ढा 20 अक्टूबर, 2022 को नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। मेकर्स ने 2 महीने के वेटिंग पीरियड को फॉलो किया है। इसके साथ ही साफ हो गया है कि तमाम विवादों के बावजूद आमिर खान ने नेटफ्लिक्स के साथ ही डील पक्की की है।

नेटफ्लिक्स पर आएगी आमिर खान की फिल्म

बता दें कि पहले खबर आई थी कि आमिर खान अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के लिए नेटफ्लिक्स से 150 करोड़ मांग रहे थे। नेटफ्लिक्स उन्हें 80 से 90 करोड़ के बीच ऑफर किया था पर आमिर खान मान नहीं रहे थे। बता दें कि हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ के करीब की कमाई की है। रिलीज के अगले दिन से ही कई जगह दर्शक ना मिलने के चलते सिनेमाघर मालिकों को इसके शोज भी कैंसिल करने पड़े थे।

बॉक्स ऑफिस पर रही बुरी तरह फ्लॉप

'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद हाल ही में फिल्म मेकर प्रकाश झा ने इसके फ्लॉप होने की वजह खराब कहानी को बताया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि- 'इन्हें मान लेना चाहिए कि यह बकवास फिल्में बना रहे हैं। अगर कहानी अच्छी होगी तो दर्शक खुद फिल्म देखने जाएगा।' इसके साथ ही द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने का जिम्मेदार आमिर खान को ही बताया।