Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जल्द बजेगी Kritika Kamra के घर शहनाई, गौरव कपूर के साथ इस दिन लेंगी सात फेरे

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 04:25 PM (IST)

    कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने दिसंबर में अपने रिश्ते को ऑफिशिल किया था। अब कपल शादी करने की योजना बना रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ...और पढ़ें

    कृतिका कामरा और गौरव कपूर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    कृतिका कामरा और गौरव कपूर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिसंबर में कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने अपने रिश्ते को पब्लिक करके फैंस को चौंका दिया था। अब इस कपल को लेकर एक और एक्साइटिंग न्यूज आ रही है। खबर है कि 2026 में दोनों शादी करने वाले हैं।

    कृतिका ने ऑफिशियल किया था रिलेशनशिप

    10 दिसंबर को कृतिका कामरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो गौरव कपूर के साथ ब्रेकफास्ट डेट पर गई थीं। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के जरिए ही अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया था।

    यह भी पढ़ें- Kritika Kamra ने Gaurav Kapur के साथ ऑफिशियल किया अपना रिलेशनशिप, दोनों साथ में ब्रेकफास्ट करते आए नजर

    अब हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक कृतिका और गैरव हैप्पी स्पेस में हैं और अपने रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का प्लान कर रहे हैं। कपल मार्च के अंत या फिर अप्रैल के पहले हफ्ते में शादी करने वाले हैं। ये शादी मुंबई में करीबी दोस्त और फैमिली की मौजूदगी में होगी। इसके बाद मुंबई में ही एक शानदार रिसेप्शन होस्ट किया जाएगा। हालांकि शादी की अन्य डिटेल्स अभी आना बाकी हैं।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Kritika Kamra (@kkamra)

    साथ में किया था नए साल का स्वागत

    इंडस्ट्री से उनके कई दोस्तों ने कृतिका के पोस्ट पर कमेंट किया था जिनमेंपूजा गौड़, अनुप सोनी, अंगद बेदी, नकुल मेहता और दृष्टि धामी शामिल हैं। कृतिका और गौरव ने जैसलमेर में नए साल का जश्न साथ में मनाया था।

    WhatsApp Image 2026-02-08 at 4.24.45 PM

    खबरें और भी

    वहीं गौरव कपूर से पहले कृतिका कामरा टीवी एक्टर करण कुंद्रा को डेट कर रही थीं। साल 2009 में आए उनके शो कितनी मोहब्बत है की वजह से दोनों को KK Square के नाम से जाना जाता था। कुछ सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों 2012 में अलग हो गए थे।

    यह भी पढ़ें- आपका दिमाग सुन्न कर देगी Zee5 की ये पॉपुलर क्राइम थ्रिलर, मिला साल 2024 की मोस्ट पॉपुलर सीरीज का अवॉर्ड