Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी के बाद रसोई टेस्ट में पास हुईं Kriti Kharbanda, ससुराल में पहली बार बनाया ये लजीज पकवान

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 01:39 PM (IST)

    Kriti Kharbanda ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) के साथ शादी रचा ली है। ससुराल में अभिनेत्री ने अपनी पहली रसोई सेलिब्रेट की है। ...और पढ़ें

    पहली रसोई में पास हुईं कृति खरबंदा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    पहली रसोई में पास हुईं कृति खरबंदा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. कृति खरबंदा ने सेलिब्रेट की पहली रसोई
    2. पहली रसोई में कृति ने बनाई ये टेस्टी डिश
    3. ससुराल में रसोई टेस्ट में कृति खरबंदा हुईं पास

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kriti Kharbanda Pehli Rasoi: सिनेमा जगत के पावर कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) ने चार दिन पहले दिल्ली के मानेसर में धूमधाम से शादी रचाई थी। कपल एक-दूसरे को पिछले पांच साल से डेट कर रहा था। हालांकि, 15 मार्च को दोनों ने अपने रिश्ते को शादी में तब्दील कर लिया।

    कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट बी-टाउन के उन कपल्स में से एक हैं, जिन्होंने कभी भी अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट नहीं रखा। उन्होंने खुलकर अपने रिश्ते को कबूल किया। कुछ महीने पहले कपल ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी और फिर 15 मार्च को हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। 

    कृति खरबंदा ने बनाई पहली रसोई

    कृति खरबंदा का शादी के बाद पुलकित सम्राट के घर में ग्रैंड वेलकम हुआ था। अब अभिनेत्री ने ससुराल में अपनी पहली रसोई बनाई। एक्ट्रेस ने अपनी पहली रसोई में हलवा बनाया है। वह इस टेस्ट में पास भी हो गईं। दादी ने कृति के हलवा को अप्रूव किया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहली रसोई की झलकियां शेयर की हैं। एक तस्वीर में कृति खरबंदा ने अपने लजीज हलवे की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, "मेरी पहली रसोई।"

    एक में कृति अपनी दादी के साथ फोटो खिंचवा रही हैं। एक्ट्रेस को उनकी दादी आशीर्वाद दे रही हैं। फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, "दादी ने अप्रूव कर दी।"

    एक फोटो में कृति किचन में हलवा बनाती हुई नजर आ रही हैं। पिंक कलर के सलवार सूट में कृति अपना मंगलसूत्र, चूड़ा और सिंदूर को फ्लॉन्ट कर रही हैं। 

    यह भी पढ़ें- Kriti Kharbanda का ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम, पति Pulkit Samrat संग ढोल पर किया जमकर डांस

    पुलकित की दूसरी पत्नी हैं कृति खरबंदा

    कृति खरबंदा के साथ पुलकित सम्राट ने दूसरी शादी की है। उनकी पहली शादी सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा के साथ साल 2014 में हुई थी। मगर एक साल के अंदर ही उनका रिश्ता टूट गया था और वे अलग हो गए थे। श्वेता से अलग होने के बाद पुलकित को कृति में प्यार मिला। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kriti Kharbanda-Pulkit Samrat Wedding: एक-दूजे के हुए कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट, शादी की पहली तस्वीर आई सामने