Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KWK 8: अजय देवगन ने Nysa के बॉलीवुड में एंट्री को लेकर किया खुलासा, बताया क्या है बेटी का प्लान

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 21 Dec 2023 12:53 PM (IST)

    Koffee With Karan Season 8 इस बार कॉफी काउच पर कॉफी पीने अजय देवगन और रोहित शेट्टी आए हैं। इस शो में उन्होंने होस्ट करण जौहर के साथ मिलकर काफी मस्ती क ...और पढ़ें

    कॉफी विद करण सीजन 8 (Photo Credit: Instagram)
    कॉफी विद करण सीजन 8 (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee With Karan Season 8: करण जौहर के फेमस चैट शो में इस बार उनके साथ कॉफी काउच पर कॉफी पीने के लिए अजय देवगन और रोहित शेट्टी आए हैं। इस शो के कई प्रोमो सोशल मीडिया पर देखने को मिले। इसमें दोनों ने बताया कि वह दोनों करीब 33 साल से दोस्त हैं। वहीं, दोनों ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में भी बात की।

    कॉफी विद करण में अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने अपने बच्चों के बारे में भी बात की। साथ ही यह भी बताया की उनकी बेटी नीसा देवगन कब बॉलीवुड में एंट्री करेगी या नहीं करेगी।

    यह भी पढ़ें: Koffee with Karan 8: पिता को याद कर भावुक हुए रोहित शेट्टी, बताया- निधन के बाद कैसे हो गए थे घर के हालात

    क्या है नीसा देवगन का बॉलीवुड में आने का प्लान

    अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में उनके फैंस भी यह जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि नीसा आखिर कब बॉलीवुड में कदम रखेंगी और इसे लेकर उनके प्लान क्या है। अब इस पर उनके पिता और अभिनेता अजय देवगन ने करण जौहर के शो में इसे लेकर खुलासा कर दिया है।

    अजय देवगन ने कहा कि उनकी बेटी नीसा की अभी फिल्म इंडस्ट्री में आने की कोई योजना नहीं है। फिलहाल वह अभिनय की दुनिया में नहीं आना चाहती। मुझे नहीं लगता कि वह ऐसा करना चाहती है, लेकिन कल अगर कुछ बदलाव होता है तो वे 20 साल पुराना इंटरव्यू चलाएंगे कि अजय देवगन ने ऐसा कहा था, लेकिन अभी इसकी शून्य प्रतिशत संभावना है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    रोहित शेट्टी ने बेटे को लेकर बताया प्लान

    वहीं, रोहित शेट्टी ने भी खुलासा किया कि उनका बेटा ईशान फिल्मों में आने का इच्छुक है। उन्होंने कहा, 'हां, वह फिल्मों में आना चाहता है। उसने अपना मन बना लिया है। उसे उस पूरे प्रारूप से गुजरना होगा, जैसे कि मैं उससे कार और बाकी सब चीजें वापस लेने जा रहा हूं। उसे उस संघर्ष से गुजरना होगा और फिर मेरे ऑफिस तक पहुंचना होगा।

    खबरें और भी

    इसके बाद जब करण जौहर ने रोहित से पूछा कि वह अपने बेटे और पत्नी को निजी क्यों रखते हैं और लोगों ने उन्हें क्यों नहीं देखा। इस पर निर्देशक ने कहा कि 'अच्छी चीजों को छिपा कर रखा जाना चाहिए, हम ऐसे ही रहे हैं। मैंने अपने जीवन में कभी कोई पार्टी नहीं रखी। मैं कम ही जाता हूं'।

    यह भी पढ़ें: जानें क्यों अमरीश पुरी से डरते थे Karan Johar, खुद सुनाया 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का वो किस्सा