Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Koffee With Karan 8: पांच लोगों को डेट कर रहे हैं Orry, करण जौहर के शो में बोले- शादी के बाद नहीं दे सकता धोखा

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 18 Jan 2024 09:16 AM (IST)

    Koffee With Karan 8 करण जौहर के फेमस टॉक शो कॉफी विद करण सीजन 8 में इस बार कई स्टार किड्स और सोशल मीडिया सेंसेशन गेस्ट बनकर आने वाले हैं। हाल ही में इ ...और पढ़ें

    कॉफी विद करण 8 (Photo Credit: Instagram)
    कॉफी विद करण 8 (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee with Karan 8: करण जौहर के फेमस टॉक शो कॉफी विद करण सीजन 8 में दीपिका पादुकोण से लेकर जीनत अमान तक कई बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की। होस्ट के साथ कॉफी काउच पर बैठ कर सितारों ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर चर्चा की।

    अब इस शो का फिनाले एपिसोड आने वाला है, जिसमें गेस्ट बनकर औरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि, तन्मय भट्ट, दानिश सैत, सुमुखी सुरेश और कुशा कपिला दिखाई देंगे। इस शो में औरी ने अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में खुलकर बात की।

    यह भी पढ़ें: स्टार किड्स को लॉन्च करने पर Karan Johar का इन्फ्लुएंसर ने उड़ाया मजाक, अपने ही शो से भागने को मजबूर हुए होस्ट

    5 लोगों को डेट कर रहे हैं औरी

    सोशल मीडिया सेंसेशन औरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि ने फेमस टॉक शो में नजर आने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने करण के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर भी चर्चा की। दरअसल, बातचीत तब शुरू हुई, जब करण जौहर ने औरी से पूछा कि क्या वह किसी को डेट कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    इस पर औरी ने जवाब दिया कि ''मुझसे यह सवाल बहुत बार पूछा जाता है। पिछली बार जब मुझसे पूछा गया था, तो मैंने कहा था मैं पुराने जमाने का लड़का हूं। मैं किसी से नहीं मिल रहा हूं, मैं बस किसी बहुत अमीर व्यक्ति से शादी करना चाहता हूं और आरामदायक रहना चाहता हूं'।

    खबरें और भी

    इसके बाद औरी ने यह स्वीकार किया कि वह 5 लोगों को साथ डेट कर रहे हैं। इसके आगे उन्होंने शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि वह अभी शादी नहीं करना चाहते हैं। एक बार जब आप शादीशुदा हो जाते हैं, तो आप धोखा नहीं दे सकते। अगर मुझे धोखा देना है तो अभी देना होगा। मैं धोखा दे रहा हूं, मैं धोखेबाज हूं, औरी  धोखेबाज है'।

    बता दें कि औरी को अक्सर बॉलीवुड पार्टियों में देखा जाता है। उन्हें कई बार सारा अली खान, जाह्नवी कपूर समेत कई स्टार्स के साथ पार्टियों में शामिल होते देखा गया है। इसके साथ ही कुछ समय पहले औरी रियलिटी शो बिग बॉस 17 में भी नजर आए थे।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: बिग बॉस को मिले टॉप 4 कंटेस्टेंट्स, करण जौहर के इशारे ने खोला राज, गले लगाकर दिया आशीर्वाद