Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Koffee With Karan 8: करण जौहर ने किया कन्फर्म! अब Sunny Deol-बॉबी देओल लगाएंगे 'कॉफी विद करण' में तड़का

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 03:36 PM (GMT+05:30)

    Koffee With Karan 8 कॉफी विद करण सीजन 8 का पहला एपिसोड धमाकेदार होने के बाद फैंस इसके दूसरे एपिसोड के गेस्ट के बारे में जानने के लिए काफी इच्छुक हैं। ...और पढ़ें

    कॉफी विद करण सीजन 8 (Photo Credit: Instagram)
    कॉफी विद करण सीजन 8 (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee with Karan 8: करण जौहर का टॉक शो 'कॉफी विद करण' सीजन 8 शुरू हो चुका है। इस शो के पहले मेहमान बी-टाउन के कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बने थे। करण का पहला एपिसोड ही अभी तक चर्चा में बना हुआ है। इसके बाद से फैंस लगातार अब दूसरे एपिसोड के गेस्ट का नाम जानना चाहते हैं।

    इस बारे में करण जौहर ने कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर यह हिंट दिया था कि दूसरे एपिसोड में सिब्लिंग्स की जोड़ी आने वाली है। अब एक बार फिर एक और हिंट के साथ डायरेक्टर ने यह लगभग कन्फर्म कर दिया है कि यह कोई और नहीं बल्कि देओल ब्रदर्स यानी सनी देओल और बॉबी देओल हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: 'कॉफी विद करण 8' के नए प्रोमो में नजर आए Deepika Padukone और Ranveer Singh, कपल ने खोली एक दूसरे की पोल

    इंस्टाग्राम सेशन में किया खुलासा

    करण जौहर के होस्ट किए जाने वाले बहुचर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण 8' इंटरनेट पर जबरदस्त धूम मचा रहा है। फैंस अभी भी शो में अगले मेहमानों को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में केजेओ ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस को हैरान कर दिया।

    29 अक्टूबर रविवार को लगभग 5 मिनट के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव आकर करण जौहर ने फैंस को दूसरे एपिसोड में आने वाले गेस्ट को लेकर अनुमान लगाने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने यह वादा किया कि जो कोई भी सही अनुमान लगाएगा, उसे उनके और आए हुए गेस्ट का साइन किया हुए एक मग भेजा जाएगा।

    खबरें और भी

    सनी देओल और बॉबी देओल होंगे गेस्ट?

    ऐसे में हर किसी ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया। किसी ने सारा अली खान और इब्राहिम खान का नाम लिया, तो किसी ने करीना कपूर और रणबीर कपूर का, लेकिन करण जौहर ने मना कर दिया। कई अनुमान लगाने के बाद एक यूजर ने देओल ब्रदर्स का नाम लिया। उसके कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए करण ने कहा कि उन्होंने अभी-अभी अपने लिए एक साइन किया हुआ मग जीता है।

    इसको देखने के बाद यह काफी हद तक साफ हो जाता है कि दूसरे एपिसोड की सिब्लिंग्स जोड़ी कोई और नहीं बल्कि सनी देओल और बॉबी देओल होने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें: Koffee with Karan 8: 'कॉफी विद करण' सीजन 8 के अगले एपिसोड में कौन होगा गेस्ट, करण जौहर ने दिया हिंट