विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो इसलिए बिग बी को नहीं मिल रहे ज्यादा रोल

By Edited By:
Updated: Fri, 21 Mar 2014 09:03 AM (IST)

मुंबई। अमिताभ बच्चन भले ही बॉलीवुड के व्यस्त अभिनेताओं में से एक हों, लेकिन बढ़ती उम्र के कारण उनके पास किरदारों के चयन को लेकर ज्यादा विकल्प मौजूद नहीं हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। अमिताभ बच्चन भले ही बॉलीवुड के व्यस्त अभिनेताओं में से एक हों, लेकिन बढ़ती उम्र के कारण उनके पास किरदारों के चयन को लेकर ज्यादा विकल्प मौजूद नहीं हैं।

पढ़ें : भूतनाथ के कायल हुए किंग खान

71 वर्षीय महानायक का कहना है कि वह अपनी भूमिकाओं को लेकर कुछ खास चूजी नहीं हैं क्योंकि इस उम्र में उनके पास बहुत सारे विकल्प मौजूद नहीं हैं। अमिताभ ने कहा, 'इस इंडस्ट्री में जैसे-जैसे आप उम्रदराज होते जाते हैं आपके पास बहुत विकल्प नहीं होते। आपको जो मिलता जाता है आप उसे लेते जाते हैं। मुझे लगता है कि एक युवा फिल्ममेकर की पटकथा में एक वरिष्ठ अभिनेता को शामिल करना चाहिए।'

पढ़ें : बिग बी की खबरें

वह जल्द ही 2008 में रिलीज फिल्म 'भूतनाथ' के सीक्वल 'भूतनाथ रिट‌र्न्स' में नजर आएंगे। बिग बी के मुताबिक उनके नाती-नातिन उनकी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होगी। वहीं फिल्म 'पा' की सफलता के बाद बिग बी एक बार फिर आर. बाल्की के साथ काम करेंगे। इस फिल्म के निर्माता अभिनेता के बेटे अभिषेक बच्चन होंगे।