विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan से आगे निकली रणबीर की 'तू झूठी, मैं मक्कार', इन फिल्मों से भी पीछे रहे सलमान खान

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Updated: Fri, 21 Apr 2023 09:56 AM (IST)

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है लेकिन इसके बावजूद ये फिल्म रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार को मात नहीं दे पाई।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Salman Khan Did Not Break Ranbir Kapoor Tu Jhoothi Main Makkaar and Pathaan Record/Instagram
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Salman Khan Did Not Break Ranbir Kapoor Tu Jhoothi Main Makkaar and Pathaan Record/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ईद के मौके पर सलमान खान पूजा हेगड़े और शहनाज गिल जैसे सितारों के साथ फैंस के बीच में लौटे हैं।

आपको बता दें कि इस मूवी के साथ सलमान खान तीन साल बाद थिएटर में किसी फूल-फ्लेज रोल में नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के दबंग खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' का बज एक लंबे समय से बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी, मैं मक्कार' से भाईजान पिछड गए हैं।

आखिर किस मामले में रणबीर कपूर और अन्य सितारों ने सलमान खान को पीछे छोड़ा है, हम आपको बताएंगे अपनी इस रिपोर्ट में।

तू झूठी, मैं मक्कार से पीछे रह गए भाईजान

सलमान खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' आज ईद के मौके पर रिलीज हुई है। शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही लगभग 3.65 करोड़ की कमाई कर ली थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो एडवांस बुकिंग में टोटल भाईजान की फिल्म की 60 हजार टिकट बिकी थी। हालांकि, उनकी ये एक्शन थ्रिलर रणबीर कपूर की रॉम-कॉम को पछाड़ने में असफल रही है। रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म की एडवांस टिकट 1 लाख से 5 लाख के बीच में बिकी थी और टोटल कमाई 2 से 5 करोड़ तक हुई थी।

पठान शाह रुख खान ने भी दी पटखनी

चार साल बाद स्क्रीन पर लौटें शाह रुख खान की फिल्म 'पठान' ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। उनकी फिल्म ने एक ही दिन में दुनियाभर में 100 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने पर पहले ही दिन 4.16 लाख के करीब टिकट बिक गए थे।

इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही 50 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर लिया था। पठान के मुकाबले 'किसी का भाई, किसी की जान' एडवांस बुकिंग रेस में काफी पीछे रह गया है।

भोला को मात देकर आगे निकले सलमान खान

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम-2' के एडवांस बुकिंग कलेक्शन को तो सलमान मात नहीं दे पाए, लेकिन 'भोला' को उन्होंने जरूर पीछे छोड़ दिया। दृश्यम 2 ने जहां एडवांस बुकिंग टिकट कलेक्शन में 5.75 करोड़ की कमाई की थी, तो वहीं भोला उसका एक चौथाई भी नहीं कमा पाई।

एडवांस बुकिंग में भोला की 36 हजार के लगभग टिकट बिकी और फिल्म ने रिलीज से पहले सिर्फ 1.95 करोड़ ही कमाए।

शहजादा और सेल्फी को भी छोड़ा पीछे

साल 2023 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी हुई थी। पठान के साथ बॉलीवुड ने ये बता दिया था कि वह बॉयकॉट ट्रेंड से हार मानकर नहीं बैठेंगे। हालांकि चार महीनों में कुछ फिल्में रिलीज हुईं जो बॉक्स ऑफिस पर अपना असर नहीं छोड़ पाई।

इन फिल्मों में एक फिल्म कार्तिक आर्यन की शहजादा भी है, जिसने एडवांस बुकिंग में महज 1.8 करोड़ का बिजनेस किया, जो उनकी लास्ट ईयर रिलीज हुई मूवी 'भूल-भुलैया-2' के मुकाबले बेहद कम था। भूल भुलैया 2 ने एडवांस बुकिंग में ही 6.9 करोड़ का बिजनेस कर लिया था, जो सलमान खान की 'किसी का भाई, किसी की जान' से काफी ज्यादा है।