विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब निर्वस्त्र महिला ने किम कार्दाशियां के दरवाजे पर दी दस्‍तक

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 25 Jun 2015 07:34 PM (IST)

किम कार्दाशियां इन दिनों प्रेग्‍नेंट होने की वजह से काफी चर्चा में हैं। वो अपने दूसरे बच्‍चे को जन्‍म देने वाली हैं और हाल ही में उन्‍होंने बेटा होने का दावा कर चौंका दिया था। फिलहाल वो फ्रांस में हैं और ट्वीट कर खुलासा किया है कि सुबह चार बजे

News Article Hero Image

मुंबई। किम कार्दाशियां इन दिनों प्रेग्नेंट होने की वजह से काफी चर्चा में हैं। वो अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं और हाल ही में उन्होंने बेटा होने का दावा कर चौंका दिया था। फिलहाल वो फ्रांस में हैं और ट्वीट कर खुलासा किया है कि सुबह चार बजे एक होटल के कमरे में उन्हें अजीबो-गरीब स्थिति का सामना करना पड़ा।

OMG! पिज्जा स्टोर के बाहर लेडी गागा के अचानक खुल गए कपड़े

दरअसल, सुबह चार बजे जब किम अपने कमरे में सो रही थीं, तभी एकाएक उनके कमरे पर किसी ने दस्तक दी। यह दस्तक देने वाली एक अनजान महिला थी, मगर सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि यह महिला पूरी तरह से निर्वस्त्र थीं। साथ ही उसने शराब भी पी रखी थी।

शाहरुख के इंडस्ट्री में 23 साल पूरे, 'दीवाना' से की थी शुरुआत

आपको बता दें कि 34 वर्षीय किम इन दिनों कान लायंस फेस्टिवल में हिस्सा लेेने के लिए फ्रांस पहुंची हुई हैं। किम ने टि्वटर पर लिखा, 'सुबह चार बजे अचानक उठी। देखा कि एक निर्वस्त्र महिला मेरे कमरे पर दस्तक दे रही थी। पता नहीं कौन थी। क्या काम था। अब मुझे बहुत ज्यादा नींद आ रही है मगर काम के लिए भी जाना है। बहुत लंबा दिन बीतने वाला है।' दरअसल, वो महिला नशे में किम के कमरे को अपना कमरा समझ बैठी थी।