विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किम कार्दाशियां ने होने वाले बच्‍चे को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 22 Jun 2015 07:13 PM (IST)

हॉलीवुड स्‍टार किम कार्दाशियां एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्‍होंने इसी महीने खुलासा किया था कि वह प्रेग्‍नेंट हैं और अब उन्‍होंने इस बात की पुष्टि कर चौंका दिया है कि उनका होने वाला दूसरा बच्‍चा बेटा होगा। फिलहाल किम कार्दाशियां और उनके रैपर पति कान्‍ये वेस्‍ट की एक

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हॉलीवुड स्टार किम कार्दाशियां एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने इसी महीने खुलासा किया था कि वह प्रेग्नेंट हैं और अब उन्होंने इस बात की पुष्टि कर चौंका दिया है कि उनका होने वाला दूसरा बच्चा बेटा होगा। फिलहाल किम कार्दाशियां और उनके रैपर पति कान्ये वेस्ट की एक बेटी है, जिसका नाम नॉर्थ है।

यह भी पढ़े : शादी से पहले ही मां बनने को बेकरार हुई ये हॉट एक्ट्रेस

किम कार्दाशियां ने फादर्स डे पर ट्वीट कर कहा कि उनका होने वाला दूसरा बच्चा बेटा होगा। उन्होंने अपने पति के लिए लिखा, ''आप नॉर्थ के इतने अच्छे पिता हैं और आप हमारे बेटे के भी बेहतरीन पिता साबित होंगे।' ये रहा उनका ट्वीट।

इससे पहले किम कार्दाशियां ने एक ट्वीट में अपने पति की एक तस्वीर भी पोस्ट की थी, जिसमें वह अपनी बेटी को कहानी सुनाते नजर आ रहे हैं। दोनों पिता-बेटी की यह बहुत ही प्यारी तस्वीर है।

यह भी पढ़े : सलमान के खिलाफ अब 250 करोड़ का मानहानि का केस!