विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kiara Advani Wedding Date: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 6 फरवरी को लेंगे फेरे, इस महल में आएगी बारात

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Updated: Fri, 30 Dec 2022 08:25 PM (IST)

Kiara Advani Wedding Date 2023 के शुरुआत में ही कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी कर सकते है। दोनों के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल है। दोनों कई अवसर पर साथ नजर भी आते है।

Kiara Advani Wedding Date: कियारा आडवाणी फिल्म एक्ट्रेस है।
Kiara Advani Wedding Date: कियारा आडवाणी फिल्म एक्ट्रेस है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Kiara Advani Wedding Date: फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी 6 फरवरी को शादी करने वाले हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में एक इंडस्ट्री से जुड़े व्यक्ति ने ई टाइम्स से किया है। सूत्रों ने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह में शादी होगी। शादी की प्री वेडिंग फंक्शन 4 और 5 फरवरी को होंगे, जिसमें मेहंदी, हल्दी और संगीत जैसे कार्यक्रम शामिल है। शादी 6 फरवरी को होगी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी रॉयल शादी करने वाले हैं

सूत्रों ने यह भी बताया कि कटरीना कैफ और विकी कौशल की तरह सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी रॉयल शादी करने वाले हैं। यह जैसलमेर पैलेस होटल में होगी। इस अवसर पर काफी सिक्योरिटी की भी व्यवस्था की जा रही है। कहा जा रहा है कि इस शादी में बॉलीवुड के कई कलाकार भाग लेंगे और इसे बहुत ही प्राइवेट अफेयर रखने का प्रयास किया जाएगा। बॉडीगार्ड 3 फरवरी को जैसलमेर पहुंच जाएंगे। जैसलमेर पैलेस होटल एक अच्छी प्रॉपर्टी है। वहीं, इसमें काफी अच्छे लोकेशन भी है। दोनों की शादी भव्य होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Anant Ambani और राधिका मर्चंट की सगाई की इनसाइड तस्वीरें लीक, सलमान, जाह्नवी, सागरिका मस्ती के मूड में आए नजर

कियारा और सिद्धार्थ ने शेरशाह में साथ काम किया है

इसके पहले दोनों ने फिल्म शेरशाह में साथ काम किया है। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। दोनों कई पार्टी में भी एक साथ नजर आते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है।

यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor की मनीष मल्होत्रा ने पिंक कलर की साड़ी पहने लेटेस्ट बोल्ड तस्वीरें की शेयर, फैंस के उड़े होश

कियारा आडवाणी की इस वर्ष फिल्म भूल भुलैया 2 रिलीज हुई है

कियारा आडवाणी की इस वर्ष फिल्म भूल भुलैया 2 रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके अलावा कार्तिक आर्यन की अहम भूमिका थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार किया था। इस फिल्म को कई अवार्ड भी मिल चुके है। कियारा आडवाणी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाली है।