विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सावन में रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव का भक्ति से भरपूर गाना, भोले नाथ से कहा 'उठा भोले दानी'

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Updated: Wed, 19 Jul 2023 04:21 PM (IST)

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के जाने माने कलाकार हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री को एक से बढ़कर हिट फिल्में दी हैं। खेसारी लाल यादव ने सावन स्पेशल सॉन्ग ...और पढ़ें

Khesari Lal Yadav song Utha Bhole Dani Released
Khesari Lal Yadav song Utha Bhole Dani Released

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा की हिट मशीन खेसारी लाल यादव अपने नए गाने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वर्तमान में सावन का महीना चल रहा है। इस पावन त्योहार पर खेसारी लाल यादव अपना नया बोलबम गीत लेकर आये हैं, जिसके बोल हैं 'उठा भोले दानी'। इस भक्ति गीत को खेसारी लाल यादव और नेहा राज ने साथ मिलकर गया है। गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।

रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव का नया गाना

सावन के महीने में हर तरफ बस बोल बम की ही धूम मची हुई है। इस समय हर जगह पर भोले के गीत ही सुनाई दे रहे हैं। वहीं, कई लोग तो कांवड़ उठाकर देवघर की ओर प्रस्थान कर चुके है। इन्हीं कावंड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव 'उठा भोले दानी' लेकर आए हैं।

भक्ति से भरपूर है गाना

'उठा भोले दानी' में एक महिला है, जो शंकर भगवान की भक्त है। वह महिला शंकर भगवान को अपनी पूजा प्रार्थना से उठाने का प्रयास करती है। वह महिला अपने साथ मिठाई और कुछ वस्तुएं लेकर आती है। खेसारी लाल यादव आते हैं और बताते हैं कि भोले बाबा की भक्ति कैसे की जाती है। इसके बाद खेसारी लाल भोले बाबा का प्रसाद लेकर आते हैं और वे भी भोले बाबा को उठाने का प्रयास करने लगते हैं।

खेसारी ने गाया है गाना

इस वीडियो गाने में खेसारी लाल के साथ निकिता भारद्वाज हैं। उन्होंने उस महिला का रोल किया है, जो भोले बाबा को उठाने का प्रयास कर रही है। गाने को खेसारी लाल यादव और नेहा राज ने आवाज दी है। इसके लिरिक्स अखिलेश कश्यप और रविंद्र रॉक ने लिखे हैं। 

भोले बाबा के इस बेहतरीन गाने पर दर्शकों ने भी अपने कमेंट किए हुए हैं। खेसारी लाल यादव की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा कि मंदिर बिना पुजारी के और भोजपुरी बिना खेसारी के शोभा नहीं देता। वही, दूसरे भक्तों ने लिखा कि महीना बड़ा पावन आया है शिव भक्तों का सावन आया है।