Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    YouTube पर महादेव के इस गाने को मिले 900 मिलियन व्यूज, सुनते ही भोले बाबा की भक्ति में खो जाएंगे आप

    Updated: Sat, 14 Feb 2026 05:07 PM (GMT+05:30)

    Mahashivratri 2026: यह भक्ति गीत लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाता है, क्योंकि यह एक फिल्म का गीत है और यूट्यूब पर इसे 900 मिलियन से ज्यादा बार सुना ...और पढ़ें

    यूट्यूब पर 900 मिलियन से ज्यादा बार सुना गया ये भक्ति गीत

    यूट्यूब पर 900 मिलियन से ज्यादा बार सुना गया ये भक्ति गीत

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जैसे-जैसे महाशिवरात्रि पास आ रही है, यह खास शिव गीत हर जगह फिर से बज रहा है। मंदिरों से लेकर सोशल मीडिया की रील तक यह गीत छाया हुआ है। यह गीत इतना भक्तिमय है कि लोग इसे सुनने से खुद को रोक नहीं पाते और इसका सबूत है यूट्यूब पर इसके व्यूज।

    Youtube पर मिले 975 मिलियन व्यूज

    यह गाना लगभग 7 साल पहले आई फिल्म का है जिसे यूट्यूब पर अब तक 975 मिलियन बार देखा और सुना जा चुका है। यानि जल्द ही गीत 1 बिलियन व्यूज के आंकड़े को छूने वाला है। यह गाना असल में 2018 की एक फिल्म में रिलीज हुआ था। यह भक्ति ट्रैक लोगों के दिलों में काफी खास जगह रखता है।

    mahadev (7)

    यह भी पढ़ें- वैलेंटाइन डे पर Salman Khan का रोमांस, 'बैटल ऑफ गलवान' के नए गाने में चित्रांगदा संग प्यार में हुए मदहोश

    YouTube पर 975 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ, यह बॉलीवुड के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शिव भजनों में से एक है। इस गीत के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं वहीं अमित त्रिवेदी ने इसे आवाज दी है।

    mahadev (8)

    कौन सा भक्तिगीत है ये?

    हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वह फिल्म केदारनाथ (Kedarnath) फिल्म का गाना 'नमो नमो' (Namo Namo)। अमित त्रिवेदी ने इसे कंपोज किया और गाया है, और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गाने की शुरुआत से ही भगवान शिव के प्रति गहरी भक्ति महसूस होती है। केदारनाथ की बर्फ से ढकी घाटियों और खूबसूरत पहाड़ों के बीच फिल्माए गए इस गाने ने दर्शकों पर गहरा असर डाला।

    खबरें और भी

    mahadev (4)

    फैंस को गीत से है गहरा जुड़ाव

    गाने में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को एक पिट्ठू के रूप में दिखाया गया है, जो केदारनाथ की तीर्थ यात्रा पर बच्चों और बूढ़ों को अपनी पीठ पर ढोता है। गाने के आखिर में सारा अली खान की एक झलक भी दिखाई देती है। हालांकि सुशांत अब हमारे बीच नहीं और इसीलिए उनके फैंस के लिए ये गीत और भी ज्यादा इमोशनल करने वाला है।

    mahadev (5)

    केदारनाथ (Kedarnath) एक रोमांटिक फिल्म है जिसे अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया है। इसमें दिवंगत स्टार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और सारा अली खान लीड रोल में हैं। यह फिल्म एक अमीर हिंदू ब्राह्मण लड़की और एक मुस्लिम लड़के के बीच की इंटर-फेथ लव स्टोरी बताती है। फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।

    यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट के बाद Arijit Singh का पहला सिंगल रिलीज, YouTube पर मिले 1.5 मिलियन व्यूज