करिश्मा-माधुरी के बाद Katrina Kaif करेंगी OTT पर डेब्यू, 'विहान' की मम्मी ने शुरू कर दी है तैयारी?
कटरीना कैफ बेबी के होने के कुछ महीने के बाद फिल्मों में वापसी करने की तैयारी कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री OTT पर डेब्यू कर सकती हैं। ...और पढ़ें

ओटीटी पर छाएंगी कटरीना कैफ/ फोटो- Instagram
HighLights
OTT की दुनिया में राज करेंगी कटरीना कैफ?
विहान के जन्म के बाद एक्ट्रेस ने लिया फैसला
कटरीना कैफ की जल्द हो सकती है फिल्मों में वापसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को एक बार फिर से फिल्मों में देखने का फैंस पलकें बिछाए इंतजार कर रहे हैं। विक्की कौशल से शादी के बाद उन्होंने सिर्फ विजय सेतुपति के अपोजिट 'मैरी क्रिसमस' में काम किया। बेटे विहान के जन्म के बाद से तो एक्ट्रेस ने पूरी तरह से ही बिग स्क्रीन से दूरी बना ली थी।
हालांकि, अब कटरीना कैफ ने एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने के लिए कमर कस ली है। इस बार वह बड़े पर्दे पर नहीं, बल्कि OTT पर आने की तैयारी कर रही हैं।
OTT पर होगा कटरीना कैफ का जलवा?
माधुरी दीक्षित हो या काजोल बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस अब डिजिटल प्लेटफॉर्म की दुनिया को एक्सप्लोर कर रही हैं। इसी लिस्ट में अब कटरीना कैफ का नाम भी जल्द जुड़ने वाला है, क्योंकि उन्होंने OTT पर डेब्यू के लिए स्क्रिप्ट पढ़ना शुरू कर दिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटरीना कैफ मां बनने के बाद अब लगातार स्क्रिप्ट्स पर ध्यान दे रही हैं और वह 2027 के सेकंड हाफ यानी कि जून के बाद वापसी करने की प्लानिंग में हैं।
रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि वह एक ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं, जो उनके समय के लायक हो। कटरीना ने OTT की कहानियों में भी दिलचस्पी दिखाई है, जहां उन्हें बतौर एक्टर एक अच्छा अवसर मिले। अगर चीजें सही दिशा में जाती हैं, तो कटरीना कैफ OTT की दुनिया में कदम रख देंगी।
यह भी पढ़ें- '98% संतों जैसा सब्र...' Vicky Kaushal के बर्थडे पर कैटरीना कैफ का मजेदार खुलासा, कपल ने दिखाई बेटे विहान की झलक

नए प्रोजेक्ट्स के लिए समय ले रही हैं कटरीना कैफ
सूत्रों की मानें तो, कटरीना कैफ नए प्रोजेक्ट्स के लिए हामी भरने से पहले अपना पूरा समय ले रही हैं, ताकि वह ऐसी कहानी और किरदार पर काम कर सकें, जिससे वह एक कलाकार के तौर पर और मां के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को बैलेंस कर सकें।
खबरें और भी

कटरीना कैफ और विकी कौशल ने 9 दिसंबर 2021 में शादी की थी। शादी के 4 साल बाद उन्होंने बेटे 'विहान' को जन्म दिया। कटरीना-विकी के बेटे का जन्म 7 नवंबर 2025 को हुआ था। बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपने बेटे की कुछ झलकियां भी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी।