विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान को कश्‍मीर की खूबसूरत वादियों में आर्इ कट्रीना की याद

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 19 May 2015 03:04 PM (IST)

सच में प्‍यार ऐसी चीज है, जिसे कोर्इ भूला ही नहीं सकता। भले ही यह किसी एक से हो या फिर कई से। सलमान खान का भी यही हाल है। वो अब भी अपनी एक्‍स गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ को दिल से निकाल नहीं पाए हैं। उन्‍होंने एक ऐसा ट्वीट किया

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सच में प्यार ऐसी चीज है, जिसे कोर्इ भूला ही नहीं सकता। भले ही यह किसी एक से हो या फिर कई से। सलमान खान का भी यही हाल है। वो अब भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ को दिल से निकाल नहीं पाए हैं। उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया है, जिससे उनका ये हाल-ए-दिल साफ बयां हो गया है।

कमाल आर खान ने अनुराग कश्यप को बना डाला नपुंसक!

दरअसल, सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के सिलसिले में कश्मीर में हैं और वो वहां की खूबसूरत वादियों और घाटियों में पूरी तरह से खो गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक के बाद एक वहां की कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट भी की हैं। इसी बीच उन्होंने एक ऐसा ट्वीट भी किया है, जिसने उनका हाल-ए-दिल बयां कर डाला है।

जी हां, कश्मीर ने सलमान खान को कट्रीना कैफ की भी याद दिला दी है। 'माशाल्लाह माशाल्लाह' दोनों की फिल्म 'एक था टाइगर' का सॉन्ग है। आपको बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ही सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' बना रहे हैं। खैर, दोनों के ब्रेकअप को काफी लंबा वक्त हो गया है, मगर ये तो आप भी मानते होंगे कि दो दिलों के बीच का प्यार कभी खत्म नहीं होता है।

बिल्कुल ठीक हैं मिथुन चक्रवर्ती, सिर्फ इसलिए गए थे अस्पताल