विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिरकार करिश्मा ने बता ही दिया, कब कर रही हैं बॉलीवुड में वापसी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 20 Mar 2016 11:15 AM (IST)

पिछले काफी समय से अपने पति संजय कपूर से तलाक को लेकर सुर्खियों में छाईं बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने आखिरकार यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वो बॉलीवुड में वापसी को तैयार हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले काफी समय से अपने पति संजय कपूर से तलाक को लेकर सुर्खियों में छाईं बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने आखिरकार यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वो बॉलीवुड में वापसी को तैयार हैं। उनके मुताबिक, शायद अगले साल वह बड़े पर्दे पर वापसी कर सकती हैं।

अमिताभ बच्चन ने 'पिंक' एक्ट्रेस तापसी पन्नू की कुछ यूं की तारीफ

आपको बता दें कि करिश्मा आखिरी बार साल 2012 में फिल्म 'डेंजरस इश्क' में नजर आई थीं। बॉलीवुड में वापसी पर करिश्मा ने कहा, 'मैं विज्ञापन करती हूं, लेकिन एक फिल्म ज्यादा बड़ी प्रतिबद्धता होती है। मैं वापसी कर सकती हूं और शायद यह अगले साल ही हो जाए।

जानिए करीना कपूर ने क्यों कहा, इस बार नहीं खेलूंगी होली

करिश्मा हाल में अपनी निजी जिंदगी में ऐसे वक्त से गुजर रही हैं, जिसमें वह अपने अलग रह रहे पति संजय कपूर के खिलाफ तलाक का एक मुकदमा लड़ रही हैं। करिश्मा और संजय को अलग हुए पांच साल से ज्यादा का समय हो गया है और अब उन्होंने अपने पति व अपनी सास रानी सुरिंदर कपूर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। हालांकि करिश्मा से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने किनारा कर लिया।