विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किस सपनों के राजा से शादी करने जा रही हैं करिश्मा?

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 19 Nov 2014 01:00 PM (IST)Updated: Wed, 19 Nov 2014 01:13 PM (IST)

बीते रविवार को एक टीवी रियलिटी शो के दौरान अभिनेता राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने कहा कि वह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बीते रविवार को एक टीवी रियलिटी शो के दौरान अभिनेता राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने कहा कि वह अब शादी करने जा रहे हैं। हालांकि आर्य बब्बर इस रियलिटी शो के प्रतियोगिता से बाहर हो चुके हैं। इसी शो की सबसे मजबूत दावेदार और अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के बारे खबर यह आ रही हैं कि वह भी जल्द ही शादी करने जा रही हैं।

बहुत ही कम लोगों को मालूम होगा कि ड्रामा क्वीन करिश्मा अपने ब्यॉयफ्रेंड रुशभ चौकसी के प्यार में पागल हैं जो मुंबई के बांद्रा में एस्कोबार क्लब चलाते हैं और शो से बाहर निकलने के बाद जल्द ही शादी करने जा रही हैं। करिश्मा और चौकसी दोनों एक ही कलचरल बैकग्राउंड से हैं। खबर यह भी आ रही है कि दोनों के परिवार वालों ने इस रिश्ते के लिए समहति दे दी है।

2012 में यह खबर आई थी कि फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' में काम कर चुकी अभिनेत्री करिश्मा और मॉडल हनीफ हिलाल प्यार में हैं लेकिन अगले ही साल दोनों के ब्रेकअप की खबरे भी आने लगी। यही नहीं, इनके लिंक अप संगीत निर्देशक बप्पी लहरी के बेटे बप्पा लेहरी के साथ भी रहे हैं।

पढ़ेंः तीन हीरोइनों ने इस फिल्म को करने से किया इंकार!

पढ़ेंः अब गोविंदा होंगे शर्टलेस, दिखाएंगे सिक्स पैक एब्स