Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nextion को करीना कपूर के सॉन्ग पर नाचते देखना Karishma Kapoor को नहीं लगा अच्छा, एक्ट्रेस ने छोड़ा शो?

    Updated: Thu, 03 Oct 2024 05:10 PM (IST)

    डांस शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 को जज कर रहीं करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) अक्सर शो पर चीजों को अपनी पर्सनल लाइफ से रिलेट करती आती हैं। हाल ही में ...और पढ़ें

    इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर करिश्मा
    इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर करिश्मा

    HighLights

    1. बेबो और लोलो में है बहुत प्यार
    2. परफॉर्मेंस के दौरान गुस्सा हुईं करिश्मा
    3. कंटेस्टेंट ने किया करीना के गाने पर डांस

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड के लोलो यानी करिश्मा कपूर इन दिनों इंडियाज बेस्ट डांसर में जज के तौर पर नजर आ रही हैं। यू तो दोनों कपूर सिस्टर्स में बेहतरीन बॉन्डिंग देखने को मिलती है लेकिन एक लेटेस्ट एपिसोड में करीना को लेकर कुछ ऐसा हुआ कि वो जज की कुर्सी छोड़कर ही चली गईं।

    पहले सेट पर हुई थीं इमोशनल

    हाल ही में इसी सेट से एक क्लिपिंग वायरल हुई थी जिसमें करीना ने लोलो के लिए एक खास मैसेज भेजा था जिसे सुनकर वो काफी ज्यादा इमोशनल हो गई थीं। करिश्मा ने कहा था कि करीना उनकी पहली बेटी हैं। अब सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें करिश्मा नाराज नजर आईं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor का सरप्राइज देखकर इमोशनल हुईं करिश्मा कपूर, बोलीं - मेरी बेटी है वो

    करिश्मा कपूर हो गईं परेशान

    इस वीडियो में दो कंटेस्टेंट करीना कपूर और शाह रुख खान की पॉपुलर फिल्म अशोका के गाने रोशिनी से भरे नैना तेरे गाने पर डांस करते नजर आए। एक तरफ जहां दूसरे जज उनकी इस परफॉर्मेंस से इंप्रेस हुए करिश्मा को ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। वो कहती हैं - 'आई डोंट लाइक इट'एक तरफ जहां साजिद खान, गीता कपूर और टेरेंस लुईस ने उन्हें शांत करने की कोशिश की,करिश्मा ने वहां से चले जाने का फैसला किया। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने लिखा, “ऐसा क्या बोल दिया नेक्स्टियन ने कि लोलो हो गईं परेशान?”

    फिलहाल आपको पूरा देखने के लिए वीकेंड का इंतजार करना पड़ेगा जब ये शो प्रसारित होगा। हालांकि फैंस को लगता है कि ये एक प्रैंक था। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट में लिखा, "Nextion के बर्थडे का प्रैंक है।" दूसरे ने कहा, “उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा जैसा दिखाया गया है।” इंडियाज बेस्ट डांसर का ये चौथा सीजन है जिसका प्रीमियर 13 जुलाई को हुआ था। यह हर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे प्रसारित होता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 6 फीट ऊंचाई पर उल्टा लटककर Kareena Kapoor ने सुना था बहन का दुखड़ा, करिश्मा ने बताया 'टशन' का मजेदार किस्सा