विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोलावेरी पर थिरकेंगी करीना

By Edited By:
Updated: Wed, 25 Jan 2012 03:39 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर यहां एक पुरस्कार समारोह में कोलावेरी डी समेत दक्षिण भारतीय फिल्मों के अन्य लोकप्रिय गीतों पर नृत्य पेश करेंगी।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर यहां एक पुरस्कार समारोह में कोलावेरी डी समेत दक्षिण भारतीय फिल्मों के अन्य लोकप्रिय गीतों पर नृत्य पेश करेंगी।

कोलावेरी डी के अतिरिक्त करीना फिल्म कधालिल विझुनधेन के लोकप्रिय गीत नक्का मुक्का पर नृत्य पेश करेंगी। इस गीत को हाल में ही प्रदर्शित हिंदी फिल्म द डर्टी पिक्चर में शामिल किया गया था, जिसे विद्या बालन पर फिल्माया गया है।

वह तेलगू फिल्म आर्य टू के रिंगा रिंगा गीत पर भी थिरकेंगी। इस गीत को हिंदी बोल के साथ सलमान खान अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म रेडी में शामिल किया गया था। वह साल 2008 में उसी नाम से प्रदर्शित हुई तेलगू फिल्म का रीमेक है। हिंदी फिल्म रेडी में रिंगा रिंगा गीत का बोल बदलकर ढिंका चिका कर दिया गया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर