विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना की फिल्म 'बॉम्बे समुराई' की शूटिंग अगले साल तक टली

By Edited By:
Updated: Fri, 14 Mar 2014 01:37 PM (IST)

करीना कपूर और फरहान अख्तर की फिल्म 'बॉम्बे समुराई' अगले साल के लिए स्थगित कर दी गई। फिल्म की स्क्रिप्ट पर पर अभी काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि अब फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होगी।

News Article Hero Image

मुंबई। करीना कपूर और फरहान अख्तर की फिल्म 'बॉम्बे समुराई' अगले साल के लिए स्थगित कर दी गई। फिल्म की स्क्रिप्ट पर पर अभी काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि अब फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होगी।

करीना कपूर ने क्यों कम की अपनी फीस, जानने के लिए यहां क्लिक करें

बॉम्बे समुराई की शूटिंग इस महीने शुरू होने वाली थी लेकिन कहा गया है कि प्रोड्क्शन हाउस 'एक्सेल' अभी शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में व्यस्त है। यह भी पता चला है कि स्क्रिप्ट पर अभी फिर काम किया जा रहा है। खबरी ने बताया, 'बेनेगल ने फिल्म की स्कि्त्रप्ट फरहान को बताई और उन्हें यह बहुत पसंद आई कि वह इसे प्रोड्यूस करना चाहते थे। लेकिन अभी स्क्रिप्ट पर फिर काम चल रहा है और जिसके कारण प्रोजेक्ट डीले हो गया।'

पढ़ें: मां बनने वाली हैं करीना कपूर?

हालांकि एक अन्य सूत्र ने बताया कि फिल्म के स्थगित होने का यही एकमात्र कारण नहीं है। सूत्र का कहना है, 'बेनेगल शूट डेट्स फाइनल करने के लिए तैयार नहीं थे। उनके पर्सनल कमिटमेंट आड़े आ रहे थे। वैसे स्क्रिप्ट पर भी अब फिर काम चल रहा है। अब यूनिट अगले साल जनवरी में शूटिंग शुरू करेगी।'