विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस फिल्म में करीना के साथ रोमांस करेंगे अर्जुन!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 24 May 2015 10:02 AM (IST)

आर. बाल्कि न सिर्फ बेहतरीन निर्देशन के लिए जाने जाते हैं बल्कि उनकी फिल्मों में कास्ट भी काफी अनोखी होती है। अब आप 'चीनी कम', 'पा' और 'षमिताभ' जैसी फिल्में ही ले लीजिए। सुनने में आया है कि बाल्कि जल्द ही एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं। खबर है

News Article Hero Image

मुंबई। आर. बाल्कि न सिर्फ बेहतरीन निर्देशन के लिए जाने जाते हैं बल्कि उनकी फिल्मों में कास्ट भी काफी अनोखी होती है। अब आप 'चीनी कम', 'पा' और 'षमिताभ' जैसी फिल्में ही ले लीजिए।

बिग बी ने नेपाल को दान किए लाखों रुपये, मोदी ने कहा शुक्रिया

सुनने में आया है कि बाल्कि जल्द ही एक और फिल्म बनाने जा रहे हैं। खबर है कि इस लव स्टोरी में उन्होंने अर्जुन कपूर के ऑपोजिट करीना कपूर को कास्ट कर लिया है। लगता है कि अर्जुन का सपना पूरा होने वाला है क्योंकि वो पहले ही करीना के साथ काम करने की इच्छा जता चुके हैं।

अर्जुन ने तो ट्विटर पर करीना को अपना पहला प्यार बता डाला था।

आर बाल्कि की रोमांटिक कॉमेडी के हीरो अर्जुन कपूर

बाल्कि की इस लव स्टोरी का टाइटल तो अभी नहीं रखा गया है लेकिन बताया जा रहा है कि ये नॉर्थ इंडिया में बेस्ड है। फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू हो सकती है और इसे 2016 में किया जाना है।

खैर, अगर खबरों में सच्चाई है तो अर्जुन और करीना को पर्दे पर रोमांस करते देखना वाकई दिलचस्प होगा।

कान्स में पुरस्कृत हुई नीरज घेवन की फिल्म 'मसान'