विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना और सैफ की शादी को लेकर करिश्‍मा ने खोला चौंकाने वाला राज

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 22 Jul 2016 04:46 PM (IST)

करीना कपूर और सैफ अली खान की शादीशुदा जिंदगी काफी अच्‍छी चल रही है और दोनों जल्‍द ही मम्‍मी-पापा बनने वाले हैं, मगर शुरुआत में एेसे हालात नहीं थे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। सैफ अली खान के साथ करीना कपूर की शादी को चार साल पूरे होने वाले हैं और इस रिश्ते उनके परिवार वाले भी बेहद खुश हैं। मगर शुरुआत में ये हालात नहीं थे। सैफ के साथ करीना के शादी के फैसले से उनकी बहन करिश्मा कपूर और मां बबीता शिवदसानी खुश नहीं बल्कि बेहद हैरान रह गई थीं।

संजय दत्त को रितिक के कारण मिला इतना बड़ा धोखा, जानकर लगेगा धक्का

करिश्मा ने खुद यह बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा, 'हां, एक हद तक मैं भी इस बात से खुश नहीं थी। हमारी फैमिली थोड़ी कंजर्वेटिव है, मगर बाद में हमने स्वीकार कर लिया क्योंकि यह बेबो थी। उसमें हमेशा से यह जानने की काबिलियत रही है कि उसके लिए क्या सही है। वो भावनाओं में फैसले लेती है, मगर किसी की नजर ना लगे उसके फैसले हमेशा पॉजिटिव और समझदारी भरे साबित होते हैं।'

'हम हैं राही प्यार के' का ये बच्चा बन गया है हीरो, क्या पहचानते हैं आप?

करीना के इस फैसले से उनकी फैमिली ही क्या, सालों पहले जब यह खबर सामने आई कि वो सैफ को डेट कर रही हैं तो उनके फैंस भी काफी चौंक गए थे। आपको बता दें कि सैफ और करीना की उम्र में करीब 10 साल का अंतर है। वहीं सैफ पहले से ही शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। ऐसे में करीना के शादी के फैसले से तमाम तरह के सवाल उठे थे। अलग-अलग धर्म होने को लेकर लोगों के जेहन में कई चीजें थीं। करीना की फैमिली भी इसको लेकर दिक्कतें थीं। मगर वो कहते हैं ना, अंत भला तो सब भला। दोनों अपनी जिंदगी में कामयाब हैं और शादीशुदा जिंदगी को एंज्वॉय कर रहे हैं।

क्या आपने देखी प्रियंका चोपड़ा की ये बेहद हॉट फोटो?

करीना और सैफ ने अक्टूबर 2007 में डेटिंग करना शुरू किया था और अक्टूबर 2009 में सैफ ने करीना के साथ अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर लिया। इसके बाद 16 अक्टूबर 2012 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए और उनकी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू हो गया। अब मौजूदा हालात ये हैं कि दोनों जल्द मम्मी-पापा बनने वाले हैं। करीना के दिसंबर में बच्चे को जन्म देने की चर्चा है। फिलहाल वो अपने वर्क कमिटमेंट्स पूरे करने में लगी हैं। इसी अवस्था में वो सोनम कपूर के साथ फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग भी करेंगी। इसके बाद अक्टूबर से वो छुट्टी पर चली जाएंगी।

इन बॉलीवुड सितारों की दोस्ती फिल्मों में रही है बेहद हिट, देखें तस्वीरें