Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    करीना कपूर के परिवार के साथ मनाया ईस्टर, तैमूर, जेह, इनाया, कियान और सैफ अली खान आए नजर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 09 Apr 2023 07:02 PM (IST)

    Kareena Kapoor Eastar Photos करीना कपूर ने ईस्टर की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। इससे पता चलता है कि उनके घर ईस्टर मनाया गया है। इसमें उनके बच् ...और पढ़ें

    Kareena Kapoor Eastar Photos: करीना कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।
    Kareena Kapoor Eastar Photos: करीना कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kareena Kapoor Eastar Photos: करीना कपूर ने अपनी ईस्टर की तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें अपने बच्चों तैमूर अली खान, जेह अली खान के अलावा और इनाया नौमी खेमू के साथ देखा जा सकता है। वहीं, करिश्मा कपूर का बेटा कियान भी तस्वीरों में नजर आ रहा है। सभी ने ईस्टर साथ मनाया है। सभी इसे लेकर काफी खुश नजर आ रहे है।

    करीना कपूर ने घर पर ईस्टर सेलिब्रेट किया है

    करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। उन्होंने अपने घर पर ईस्टर सेलिब्रेट किया है और इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें तैमूर अली खान, जेह अली खान, सैफ अली खान इनाया नौमी खेमू और करिश्मा कपूर के बेटे कियान को भी देखा जा सकता है। ईस्टर पर करीना कपूर ने अपने घर पर दोस्तों और परिवार के साथ लोगों को खाने पर बुलाया था।

    करीना कपूर खान ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरे ईस्टर बन्नी'

    करीना कपूर खान ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरे ईस्टर बन्नी। सभी को हैप्पी ईस्टर। खजाना ढूंढते रहिए हमेशा।' इसके अलावा उन्होंने करिश्मा कपूर, सोहा अली खान और कुणाल खेमू को भी टैग किया है। कई लोगों ने तस्वीरों पर कमेंट किया है। उनकी तस्वीरों को दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, इसपर सैकड़ों की संख्या में कमेंट्स भी किए गए है।

    करीना कपूर जल्द फिल्म द क्रू में नजर आएंगी

    करीना कपूर जल्द फिल्म द क्रू में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा और दिलजीत दोसांझ की अहम भूमिका है। वह कई और प्रोजेक्ट्स पर भी साथ काम कर रही हैं। वह हंसल मेहता और सुजॉय घोष के साथ काम कर रही है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित है। वह कई ऐड में भी नजर आ चुकी है। उनका अंदाज उनके फैंस को भी काफी पसंद आता है।

    खबरें और भी

    करीना कपूर खान ने सैफ अली खान से शादी कर ली है

    करीना कपूर खान ने सैफ अली खान से शादी कर ली है। उनसे उन्हें 2 बेटे है। सैफ अली खान फिल्म अभिनेता है। वह जल्द फिल्म आदि पुरुष में रावण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनकी भूमिका के लुक को लेकर विवाद भी हो गया हा।