विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुन लें 'Koffee' पीने वाले , करण ने संजय दत्त के लिए की थी चीटिंग

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sun, 22 Jan 2017 06:38 PM (IST)

करण ने खुलासा किया है कि उन्होंने तब एक बार चीटिंग की थी जब संजू, सुष्मिता सेन के साथ उनके शो पर आये थे।

सुन लें 'Koffee' पीने वाले , करण ने संजय दत्त के लिए की थी चीटिंग
सुन लें 'Koffee' पीने वाले , करण ने संजय दत्त के लिए की थी चीटिंग

मुंबई। अब तक करण जौहर के शो ' कॉफी विथ करण ' में आने वाले बॉलीवुड सेलेब्रिटी ये समझते थे कि करण बहुत ही ईमानदार हैं और बड़ी ही साफगोई से अपने सवाल पूछते हैं लेकिन अब करण ने ही ये खुलासा कर दिया है कि उन्होंने एक बार ' गांधीगिरी ' करने वाले मुन्नाभाई के लिए चीटिंग की थी।

करण ने ये बात अपनी ऑटोबायोग्राफी में लिखी है। दरअसल करण के शो में एक सेगमेंट बड़ा ही फेमस है जिसे ' रैपिड फायर ' राउंड कहा जाता है। इस सेगमेंट में करण फिल्मी सितारों से बड़े ही उलझाऊ सवाल पूछ कर ऐसे राज़ निकलवाते हैं कि बाद में उसको लेकर कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो जाती है। लेकिन करण ने खुलासा किया है कि उन्होंने तब एक बार चीटिंग की थी जब संजू, सुष्मिता सेन के साथ उनके शो पर आये थे। करण ने तब सारे रेपिड फायर के सवाल पहले ही संजय दत्त को बता दिए। करण ने लिखा कि उनके शो के इतिहास में ये इकलौता किस्सा है। उन्हें लगा था कि सुष्मिता सेन की हाजिरजवाबी के आगे संजय दत्त ब्लैंक हो आएंगे इसलिए उन्होंने उन्होंने सारे सवाल पहले ही संजू को दे दिए ताकि कॉफी हैम्पर वो ही जीत जाएं।

दोस्ती में दरार, अब टीवी पर वार , करण और काजोल में ऐसा होगा घमासान

करण जौहर और संजय दत्त का काफी पुराना याराना है। संजय ने साल 2012 में आई ' अग्निपथ ' में कांचा का फेमस रोल किया था। हालांकि बाद में संजय , करण की शुद्धि में भी काम करने वाले थे लेकिन वो फिल्म फिलहाल ठन्डे बस्ते में है।