विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'राम लखन' की रीमेक में नहीं होंगे आलिया और फवाद

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 26 Mar 2015 09:10 AM (IST)

फिल्म निर्माता करण जौहर ने 'राम लखन' की रीमेक फिल्म में आलिया भट्ट और फवाद खान को लिए जाने की खबरों को सिरे खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म की लीड जोड़ी को साइन किया जाना अभी बाकी है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी करेंगे। करण जौहर

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म निर्माता करण जौहर ने 'राम लखन' की रीमेक फिल्म में आलिया भट्ट और फवाद खान को लिए जाने की खबरों को सिरे खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्म की लीड जोड़ी को साइन किया जाना अभी बाकी है।

सोशल मीडिया पर छा गए अनुष्का के दस देवर!

इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी करेंगे। करण जौहर और रोहित शेट्टी पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं।

जौहर ने ट्विटर पर लिखा, 'रोहित और मैं राम लखन के उत्साह से पहले ही उत्साहित हैं। हम कहना चाहेंगे कि अभी इसके लिए किसी को कास्ट नहीं किया गया है।'

1989 में आई इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, डिंपल कपाड़िया और माधुरी दीक्षित लीड रोल्स में थे।

डर के मारे निर्माताओं ने 'वजीर' से हटा लिया ये सीन!

पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म में राम का किरदार निभा सकते हैं, जबकि पाकिस्तानी एक्टर फवाद लखन की भूमिका में हो सकते हैं। हालांकि अभी किसी को कास्ट नहीं किया गया है।

'हैदर' का पुरस्कार कश्मीरी पंडितों को समर्पित करने पर विवाद