Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Karan Johar ने शाह रुख - आलिया समेत कई स्टार्स को किया अनफॉलो, सिर्फ Priyanka Chopra को छोड़ा; बताई वजह

    Updated: Fri, 29 May 2026 08:03 AM (IST)

    Karan Johar की इंस्टाग्राम एक्टिविटी को लेकर चर्चा छिड़ गई है, जब फैंस ने देखा कि उन्होंने शाहरुख खान, आलिया भट्ट और अन्य मशहूर हस्तियों को अनफॉलो कर ...और पढ़ें

    करण जौहर ने सेलेब्स को अनफॉलो करने पर तोड़ी चुप्पी

    करण जौहर ने सेलेब्स को अनफॉलो करने पर तोड़ी चुप्पी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ने ऑनलाइन जोरदार चर्चा छेड़ दी है, जब फैंस ने उनकी इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट में बड़े बदलाव देखे। खबरों के मुताबिक, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को अनफॉलो कर दिया है, जिनमें उनके करीबी दोस्त शाहरुख खान, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और मनीष मल्होत्रा भी शामिल हैं।

    इन करीबी दोस्तों को कर दिया अनफॉलो

    इस हरकत ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा है, क्योंकि करण जौहर (Karan Johar) अपनी पुरानी दोस्ती और इंडस्ट्री में अपने करीबी रिश्तों के लिए जाने जाते हैं। फैंस ने यह भी देखा कि शाह रुख- आलिया (Shah Rukh-Alia) के साथ-साथ वरुण धवन (Varun Dhawan), सिद्धार्थ मल्होत्रा, मलाइका अरोड़ा और अनन्या पांडे जैसे एक्टर्स अब फिल्ममेकर की फॉलोइंग लिस्ट में नजर नहीं आ रहे हैं।

    karan johar (4)

    फिल्ममेकर ने एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को भी अनफॉलो कर दिया है, जबकि कार्तिक करण जौहर की आने वाली फिल्म 'नागजिला' में मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें- करण जौहर ने Met Gala 2026 में किया ग्रैंड डेब्यू, राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से दुनिया को दिखाई भारतीय विरासत

    सिर्फ प्रियंका चोपड़ा को कर रहे फॉलो

    दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का नाम सबसे पहले फैन्स के ध्यान में आया, क्योंकि सालों पहले उनके बीच हुए झगड़े और मनमुटाव की अफवाहों के बावजूद करण जौहर उन्हें अभी भी फॉलो कर रहे हैं।

    करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी

    फैन्स ने देखा कि बॉलीवुड के बड़े-बड़े नाम अब लिस्ट से गायब हैं वहीं उनके द्वारा करीबी दोस्तों को अनफॉलो की न्यूज मीडिया में भी आ गई। इस बीच करण ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर इस पर सफाई दी है। करण ने लिखा, 'ये डिजीटल डिटॉक्स है। मैं इंस्टाग्राम पर अपना टाइम और एनर्जी बचाने के लिए सबको अनफॉलो कर रहा हूं। ये नेशनल न्यूज नहीं बन सकती, प्लीज भगवान के लिए कुछ और क्लीकबैट लगाइए, ये उतना रेलेवेंट नहीं है'।

    johar

    करण जौहर की सोशल मीडिया पर मौजूदगी

    करण जौहर ने पिछले कुछ सालों में अपनी पर्सनल पोस्ट्स, सेलेब्रिटीज के साथ बातचीत और अपनी फिल्मों से जुड़े अपडेट्स के जरिए इंस्टाग्राम पर एक बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है। उनके अकाउंट पर अक्सर उनके बच्चों- यश और रूही के साथ बिताए पल, बॉलीवुड के 'बिहाइंड-द-सीन्स' (पर्दे के पीछे के) कंटेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर उनकी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं।

    खबरें और भी

    करण जौहर का वर्कफ्रंट

    काम के मोर्चे पर, करण जौहर का हालिया प्रोडक्शन 'चांद मेरा दिल' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुआ। लक्ष्य और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) अभिनीत इस फिल्म को मिली-जुली समीक्षाएं मिलीं।

    यह भी पढ़ें- 46 फिल्मों के बाद David Dhawan का बॉलीवुड से संन्यास, Karan Johar हुए इमोशनल; कहा- 'आप हमेशा नंबर 1...'