विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाप रे! कपिल शर्मा के इतने नखरे

By Edited By:
Updated: Thu, 10 Jul 2014 09:11 AM (IST)

भले ही कॉमेडियन कपिल शर्मा यशराज फिल्म्स की फिल्म 'बैंक चोर' से बाहर हो चुके हैं, लेकिन उनके नखरे कम नहीं हो रहे। हाल में

News Article Hero Image

मुंबई। भले ही कॉमेडियन कपिल शर्मा यशराज फिल्म्स की फिल्म 'बैंक चोर' से बाहर हो चुके हैं, लेकिन उनके नखरे कम नहीं हो रहे। हाल में कपिल शर्मा ने एक ऐड शूट के लिए क्रू टीम को पूरे पांच घंटे तक इंतजार कराया।

सूत्रों के मुताबिक, इस ऐड शूट का टाइम 12 बजे तय किया गया था, लेकिन कपिल शर्मा सेट पर शाम 5 बजे पहुंचे। एक खबरी ने बताया, कपिल किसी बात से चिढ़े हुए लग रहे थे। शायद यही वजह है कि वो जब सेट पर पहुंचे तो शूटिंग करने के मूड में नहीं दिख रहे थे।

कपिल शर्मा ने शूटिंग में पहली बार इस तरह से नखरे नहीं दिखाए। इससे पहले कपिल ने सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग को आखिरी वक्त पर होस्ट करने से इंकार कर दिया था क्योंकि वो अलग वैनिटी वैन चाहते थे। वो कंगना रनौत समेत कुछ सितारों को सेट पर इंतजार भी करा चुके हैं। इस बारे में कपिल शर्मा से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

क्लिक करके जानें, कपिल शर्मा को खुलेआम गंदी गालियां किसने दीं

पढ़ें: पापा बनने वाले हैं कपिल शर्मा?