Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kantara Chapter 1 से पहले बॉक्स ऑफिस को मालामाल कर चुकी हैं ये 7 लोक कथाएं, OTT पर भी हैं मौजूद

    Updated: Wed, 15 Oct 2025 09:50 AM (IST)

    अब ऑडियंस सिर्फ थिएटर में जाकर सुपरस्टार्स के चेहरों को देख अपनी पॉकेट ढीली नहीं करती है। उन्हें चाहिए एक बेहतरीन कहानी, जो हाल ही में दर्शकों को कांत ...और पढ़ें

    जब लोककथाओं ने बॉक्स ऑफिस पर किया मैजिक/ फोटो- Instagram

    जब लोककथाओं ने बॉक्स ऑफिस पर किया मैजिक/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. सिनेमा और लोककथाओं ने मिलकर चलाया जादू

    2. बॉक्स ऑफिस पर भी इन फिल्मों ने किया कमाल

    3. इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी 7 लोककथाएं

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बदलते समय के साथ ऑडियंस फिल्मों को लेकर काफी चूजी हो गई है। अब अगर मेकर्स सुपरस्टार्स को लेकर किसी फिल्म एक्शन और रोमांस  भर देते हैं, तो ऑडियंस सिर्फ 1 या 2 दिन ही थिएटर में जाती है और उसके बाद मूवी का बिजनेस ठप्प पड़ जाता है। अब ऑडियंस को पर्दे पर एक अच्छी कहानी देखनी है, जिससे उन्हें अपनी संस्कृति और अन्य चीजों के बारे में कुछ पता चले। 

    हाल ही में कांतारा चैप्टर 1 इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। लोक कथाओं के माध्यम से ऑडियंस को एक अलग सिनेमा का एक्सपीरियंस मिल रहा है। अगर आपको कांतारा चैप्टर 1 पसंद आई है, तो हम आपको लोक कथाओं से जुड़ी 7 और ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको पसंद आएंगी। आप उन्हें कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं, नीचे पढ़ें डिटेल्स: 

    कांतारा

    कन्नड़ भाषा में बनी कांतारा साल 2022 में रिलीज हुई थी। ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म की कहानी एक छोटे से गांव की है, जिसे कर्नाटक तटीय इलाकों की संस्कृति और पौराणिक कथाओं के साथ बड़ी ही खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारा गया है। फिल्म में 150 साल पुराने राजा की कहानी दिखाई गई है, जो गांव वालों को जमीन देता है। जब एक ईमानदार वन आधिकारी पेड़ काटने आता है, तो गांव वाले उसे ये कहकर रोक देते हैं कि उसमें उनके देवी-देवता बसते हैं। कहानी कैसे आगे बढ़ती है, ये आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Day 12 Box Office: बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है 'कांतारा', ढह गई 'सुल्तान' की सल्तनत

    kantara 11

    आनंदभद्रम

    साल 2005 में रिलीज हुई ये फिल्म शिवपुरम के एक गांव की कहानी है, जहां आनंद अपने पूर्वजों के गांव लौटता है और मंदिर के अंदर जाना चाहता है, लेकिन उसका सामना दिगंबरन नाम के एक शक्तिशाली जादूगर से होता है, जो उस गांव को वश में करके रखता है, जिसका संबंध उसकी मां से होता है। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और रिया सेन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ये फिल्म आप जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) और जी5 पर देख सकते हैं।

    खबरें और भी

    तुम्बाड़

    साल 2018 में आई सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड़ ने आते ही धमाका कर दिया था। 'हस्तर' की लोककथाओं पर बनी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। मूवी की कहानी एक लालची आदमी की है, जिसे जब ये पता चलता है कि हस्तर सोना देता है, तो वह खुद और अपने परिवार की जान खतरे में डालकर उस जगह जाता है, जहां 'हस्तर' आते हैं। 'हस्तर' क्या है और कैसे उसका जन्म हुआ इसकी पूरी डिटेल भी फिल्म में है। ये मूवी आप अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर देख सकते हैं।

    tumbadd

    ब्रह्मयुगम

    साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी थेवन नाम के एक युवा लोकगायक की है, जो गुलामी से बचकर एक रहस्यमयी और खंडर हवेली में शरण लेता है। ममूटी की फिल्म 'ब्रह्मयुगम' 17वीं सदी के केरल में सेट है। इस मूवी को आप सोनी लिव (Sonyliv) पर देख सकते हैं।

    कुमारी

    2022 में रिलीज इस फिल्म की कहानी 'कुमारी' के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी करके आने गांव इल्ल्यमाला से बहुत ही दूर कन्हीरंघट आती है, जो पश्चिम में है। जब वह उस शापित जगह पर पहुंचती है, तो उसे ये पता चलता है कि ट्रेडिशन और पावर के लिए लोग वह खुद की बलि देते हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    बुलबुल

    बुलबुल 1881 की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है, जिसकी कहानी एक ऐसी बच्ची की है, जो बचपन में ही एक बड़े ठाकुर इंद्रनील के साथ ब्याह दी जाती है। हालांकि, उसका पूरा बचपन अपने देवर के साथ बीतता है, जो उसे चुड़ैल और चांदनी रात में डायन की स्टोरी सुनाता है। पढ़ने के लिए सत्या बाहर चला जाता है, लेकिन जब वह लौटकर आता है, तो उसे पता चलता है कि उसके गांव में सेम उसकी कहानी की तरह हत्याएं हो रही हैं। मूवी को आप नेटफ्लिक्स, ZEE5 पर देख सकते हैं।

    bulbul

    चुराली

    साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म चुराली दो ऐसे अंडरकवर पुलिस ऑफिसर्स की कहानी है, जो एक रहस्यमयी आदमी को ढूंढ रहे हैं और उसे ढूंढते हुए वह एक जंगल में फंस जाते हैं, जहां कुछ भी वैसा नहीं है, जैसा दिखता है। मूवी आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Kantara 1 Collection Day 12: मंडे टेस्ट में पास या फेल ऋषभ शेट्टी की फिल्म? रिजल्ट देखकर हो जाएंगे हैरान