यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तो इसलिए सुजॉय की फिल्म में काम नहीं करेंगी विद्या
भले ही अभिनेत्री विद्या बालन अपनी मां बनने की खबरों को सिरे से खारिज करती आईं हैं, लेकिन चर्चाएं कुछ इसी ओर इशारा कर रही हैं, जिसकी वजह से उन्होंने सुजॉय घोष की आने वाली फिल्म दुर्गा रानी सिंह में काम करने से इन्कार कर दिया है।

मुंबई। भले ही अभिनेत्री विद्या बालन अपनी मां बनने की खबरों को सिरे से खारिज करती आईं हैं, लेकिन चर्चाएं कुछ इसी ओर इशारा कर रही हैं, जिसकी वजह से उन्होंने सुजॉय घोष की आने वाली फिल्म दुर्गा रानी सिंह में काम करने से इन्कार कर दिया है। अब खबर है कि विद्या की जगह 'क्वीन' यानी कंगना रनौत लेंगी।
पढ़ें : जानिए कैसा होगा कंगना का मिस्टर परफेक्ट?
एक अंग्रेजी अखबार के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार विद्या बालन मां बनने वाली हैं इसलिए उन्होंने फिल्म मेकर सुजॉय घोष की फिल्म दुर्गा रानी सिंह में एक्टिंग करने से मना कर दिया है। जबकि, वे सुजॉय की पहली पसंद हैं। चर्चा है कि सुजॉय ने इस बारे में कंगना से बात कर ली है और वे फिल्म में काम करने को तैयार हो गईं हैं।
पढ़ें : मां नहीं, मां का हर फर्ज निभा रही हैं विद्या
लगता है कंगना के लिए 'रानी' नाम काफी लकी है, इसलिए क्वीन के बाद 'रिवॉल्वर रानी' और अब 'दुर्गा रानी सिंह'। सुजॉय को लगता है कि विद्या की जगह अगर कोई अभिनेत्री ले सकती हैं तो वो कंगना ही हैं। कंगना ने फिल्म क्वीन में अपने बेहतर अभिनय से ये साबित कर दिया है।

