विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना की इस फिल्‍म के भी हिट होने की है पूरी गारंटी, क्‍योंकि...!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 27 May 2015 04:49 PM (IST)

'क्‍वीन' के बाद से शुरू हुआ कंगना रनोट की कामयाबी का जश्‍न अब भी बरकरार है। हाल ही में आई 'तनु वेड्स मनुु रिटर्न्‍स' ने भी उन्‍हें निराश नहीं किया और आलम ये है कि इस फिल्‍म ने रणबीर कपूर और अनुष्‍का शर्मा की 'बॉम्‍बे वेलवेट' को पूरी तरह से

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'क्वीन' के बाद से शुरू हुआ कंगना रनोट की कामयाबी का जश्न अब भी बरकरार है। हाल ही में आई 'तनु वेड्स मनुु रिटर्न्स' ने भी उन्हें निराश नहीं किया और आलम ये है कि इस फिल्म ने रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की 'बॉम्बे वेलवेट' को पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस से गायब कर दिया है। इसके साथ ही इस फिल्म का अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की 'पीकू' से भी कड़ा मुकाबला है।

शाहरुख के बाद आमिर ने भी ट्वीट किया 'बजरंगी भाईजान' का फर्स्ट लुक

कुल मिलाकर कंगना रनोट के नाम का फिल्म इंडस्ट्री में डंका बजने लगा है। प्रशंसक से लेकर आलोचक तक हर कोई उनके अभियन की तारीफ करते नहीं थक रहा है। साजिद नाडियादवाला भी उनसे काफी प्रभावित हैं और खबर है कि उन्होंने अपनी अगली प्रोडक्शन फिल्म के लिए कंगना रनोट को साइन भी कर लिया है। इससे भी ज्यादा दिलचस्प खबर ये है कि उनकी इस फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्धाज होंगे।

रितेश देशमुख ने टि्वटर पर बेटे के साथ पोस्ट की फैमिली फोटो

जी हां, कंगना रनोट को विशाल भारद्धाज जैसे डायरेक्टर के साथ काम करने का मौका मिल गया है। अच्छा, अब बताइए इस फिल्म में उनका हीरो कौन होगा? अरे और कौन, विशाल भरद्धाज के फेवरेट हीरो शाहिद कपूर होंगे। 'कमीने' और 'हैदर' के बाद यह दोनों की तीसरी फिल्म होगी। ऐसे में इस फिल्म को लेकर दिलचस्पी का बढ़ना लाजिमी है।

वरुण ने परफॉर्मेंस के दौरान की ये हरकत, श्रद्धा को आया गुस्सा!

कंगना रनोट वैसे ही हिट फिल्में दे रही हैं और विशाल भारद्धाज-शाहिद कपूर की पिछली दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही हैं। वहीं, यह पहली बार होगा, जब कंगना रनोट और शाहिद कपूर की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी और जब विशाल भरद्धाज जैसे डायरेक्टर दोनों को कास्ट करेंगे तो इस फिल्म के हिट होने की पूरी गारंटी है। उनके फैंस तो यह सुनकर इस फिल्म के लिए अभी से बेकरार हो जाएंगे।