Indian 3: लौटकर आ रहा है 'सेनापति'! कमल हासन की अपकमिंग फिल्म 'इंडियन 3' का हुआ एलान
साउथ सिनेमा के वेटरन एक्टर कमल हासन की अगली फिल्म इंडियन 3 का एलान हो गया है।

कमल हासन की इंडियन 3 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
कमल हासन की अगली फिल्म इंडियन 3
मेकर्स ने किया आधिकारिक एलान
अब तक आ चुके हैं इंडियन के दो पार्ट्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के वेटरन एक्टर के तौर पर कमल हासन (Kamal Haasan) को जाना जाता है। बात की जाए कमल के एक्टिंग करियर की आइकॉनिक मूवीज के बारे में तो उसमें साल 1996 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म इंडियन का नाम शामिल होता है। करीब 28 साल बाद साल इंडियन का सीक्वल रिलीज किया गया।
अब मेकर्स की तरफ से कमल हासन स्टारर इंडियन 3 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। साथ ही फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर भी साझा किए गए हैं।
कमल हासन की इंडियन 3 का हुआ एलान
करीब 6 दशकों से बतौर अभिनेता कमल हासन सिनेमा जगत में एक्टिव हैं। वैसे तो उन्होंने कई यादगार फिल्में की हैं, लेकिन इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी सबसे खास मानी जाती है। 90 के दशक में शुरू हुई इस सुपरहिट मूवी फ्रेंचाइजी को अब मेकर्स तीसरी किस्त तक ले जाना चाहते हैं। जिसके आधार पर गुरुवार को कमल हासन की इंडियन 3 की अनाउंसमेंट की गई है।
यह भी पढ़ें- प्रभास की Kalki 2 के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतजार, डायरेक्टर ने रिलीज डेट को लेकर खोला राज?
-1791450566230.webp)
दरअसल 8 अक्टूबर को इंडियन 3 के प्रोडेक्शन हाउस लाइका प्रोडक्शंस (Lyca Productions) की तरफ से इस मूवी फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट इंडियन 3 का आधिकारिक एलान किया गया है और इसे 'War Mode' का टाइटल दिया गया है। एक्स हैंडल पर किए अनाउंसमेंट ट्वीट में लिखा है-
Senapathy is back with zero tolerance. 🔥 The resurgence begins in #Indian3 🇮🇳 War Mode. ⚔️ Ulaganayagan @ikamalhaasan @shankarshanmugh @LycaProductions #Subaskaran @gkmtamilkumaran @anirudhofficial #Siddharth @MSKajalAggarwal @priya_Bshankar @actorsimha @iam_SJSuryah @dop_ravivarman @muthurajthangvl @sundarksam @teamaimpr #Hindustani3 🇮🇳 #Bharateeyudu3 🇮🇳 #WarMode
— Lyca Productions (@LycaProductions) October 8, 2026
सेनापति जीरो टॉलरेंस के साथ वापस आ गए हैं। इंडियन 3 में वॉर मोड में उनकी वापसी शुरू हो रही है। इसके अलावा फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी अलग-अलग भाषाओं के आधार पर साझा किए गए है। इंडियन 3 की घोषणा के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।
कमल हासन की अन्य फिल्में
इंडियन 3 के अलावा कमल हासन का नाम लंबे समय से निर्देशक नाग अश्विन की अपकमिंग मूवी कल्कि 2898 एडी के सीक्वल के लेकर चर्चा में बना हुआ है। बताया जा रहा है कि अगले साल 2027 में कमल की कल्कि को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में वह यास्किन का नेगेटिव रोल प्ले करते दिखेंगे।
