यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कल्कि कोचलिन ने शुरू की अपनी थिएटर कंपनी
'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं कल्कि कोचलिन ने अपनी थिएटर कंपनी शुरू कर ली है। कल्कि की थिएटर कंपनी का नाम 'लिटिल प्रोडक्शंस' है।

मुंबई। 'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं कल्कि कोचलिन ने अपनी थिएटर कंपनी शुरू कर ली है। कल्कि की थिएटर कंपनी का नाम 'लिटिल प्रोडक्शंस' है।
'कॉमेडी नाइट्स' में नहीं दिखेंगे कपिल, सलमान संग की आखिरी शूटिंग
कल्कि ने बताया कि वह अपनी थिएटर कंपनी के पहले नाटक को खुद ही निर्देशित करेंगी। थिएटर को कल्कि का पहला प्यार कहा जा सकता है। बता दें कि कल्कि फिल्मों में आने से पहले थिएटर की एक बेहतरीन अदाकारा रही हैं। कल्कि ने सोशल मीडिया पर अपने प्रोडक्शन हाउस की जानकारी दी।
जागरण फिल्म फेस्टिवल का रंगारंग आगाज
इन दिनों नाटक के अलावा कल्कि फिल्मों में भी सक्रिय हैं। जल्द ही वह सोनी राजदान की फिल्म 'लव अफेयर' में नजर आएंगी जिसमें उनके अपोजिट 'हंटर' फेम गुलशन देवय्या हैं।

